कार व मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर एक गंभीर रूप से घायल, हजारीबाग रेफर।

बड़कागांव के डाड़ी कलां थाना क्षेत्र के लंगातु स्थित एक कार जिसका गाड़ी संख्या जेएच 02 बिके 8656 और मोटरसाइकिल जिसका गाड़ी संख्या जेएच 02 बीएच 3645 के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है वही दो अन्य युवक बाल बाल बचे तीनों युवक केरे डाड़ी से मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।

इस संबंध में डाड़ी कला थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ केरे डाड़ी से मैट्रिक की परीक्षा लिखकर वापस अपने गांव चेपाखुर्द लौट रहे थे अपने गांव से महज आधा किलोमीटर दूर लंगातु के समीप विपरीत दिशा से आ रहे कर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक युवक चेपाखुर्द निवासी कृष्णा कुमार पिता महेश साव को गंभीर चोट लगी है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

वहीं उसके दो अन्य साथी पवन कुमार पिता बैजनाथ महतो एवं डाडी कला निवासी प्रेम कुमार पिता स्व० अमृत महतो को मामूली चोट आई है दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया वहीं क्रेटा कार एवं दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को डाड़ी कला थाना लाया गया समाचार लिखे जाने तक किसी के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Leave a Comment

7k Network