कोविड19 काल (SBMCH) सदर हॉस्पिटल हजारीबाग I C U वार्ड में निष्ठा पूर्वक सेवा दिए हुए कर्मियों को DMFT वैकेंसी की परीक्षा परिणाम सूची में नाम नहीं आने के संबंध में। हजारीबाग उपायुक्त महोदय को सोपा ज्ञापन।

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया हमलोगों ने कोरोना जैसे परिस्थियो में आपके साथ रहे। और अपने कार्य काल में किसी प्रकार का शिकायत का मौका नहीं दिये फिर भी सभी कोविड कर्मियों को DMFT के परीक्षा परिणाम सूची में नाम नहीं दिया गया।
महोदया जब से कोविड कार्यों से निष्कासित कर दिया गया है तब से अभी तक कई पदाधिकारी से मिलते रहे सभी ने सिर्फ आश्वासन देते रहे की आप सब को DMFT में समायोजन कर दिया जाएगा। महोदय इसके बाद दो वैकेंसी आई किसी में नही किया गया। (1).NHM का (2).DMFT का लेकिन आपको हम सभी कर्मियों ने DMFT की वैकेंसी आई तब से लेकर अब तक अवगत करवाते आए हैं कि महोदया हम लोगों ने वैकेंसी में फॉर्म भर दिया है और योग्यता सूची में हम लोगों का नाम आया है उस समय भी हम लोगों ने आपको अवगत कराया परीक्षा परिणाम सूची घोषित हो जाने के बाद भी हम लोगों का नाम नहीं आया फिर हम लोगों ने आपसे मुलाकात की परंतु उस समय भी आपसे सिर्फ यही आश्वासन मिला कि आप लोगों को हम दूसरे तरीके से कर देगें और सभी सफल आभार्थियों को योगदान देने के लिए बोला जा रहा है आशा बिलकुल टूटने जैसा लगने लगा है। महोदया आप हमारी परिस्थिति से अवगत हैं की हमारी क्या स्थिति है अगर हमलोग का नहीं हुआ तो हम लोग रोड में ही रह जाएंगे,अगर हम लोगो को नही किया जाएगा तो अंततः बाध्य होकर हमलोग अनशन पर बैठ जायेंगे।

महोदया हम लोगों के घर में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है कर्ज तले दवे जा रहे हैं बच्चों का पढ़ाई संकट में हो गई है।
उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए हम पांचो ए,एन,एम _कोविड19 कर्मियों को नियोजन करने का कृपया प्रदान करें।
आपका हमलोग जिंदगी भर आभारी बने रहेंगे।
आपका विश्वासी
(1) सुनीता कुमारी मोसमत पिता डेगन साव पता केसुरा पोस्ट रोला
थाना लॉसीगना हजारीबाग
(2) मंजू देवी पति सुरेश राम ग्राम नावाटांड पोस्ट बनासो थाना बिष्णुगढ हजारीबाग
(3) सोनी कुमारी पति संजीत कुमार सिन्हा पता ओमपुरी कॉलेज मोड़ हजारीबाग
(4) लक्ष्मी कुमारी साहू पति संतोष साव पता जगदीशपुर पोस्ट पांडेवारा थाना चोपारण हजारीबाग
(5) रूपा कुमारी पिता राजेन्द्र साव पता ओरिया थाना मोफासिल हजारीबाग
प्रतिलिपि सिविल सर्जन हजारीबाग, उप विकास आयुक्त हजारीबाग, माननीय सांसद हजारीबाग सह केंद्रीय वित्त समिति अध्यक्ष एवं पूर्व में दिए हुए 14 पत्र संलग्न है और हमलोग का जल्द से जल्द नियोजन नहीं किया जाएगा तो हमलोग बाध्य होकर आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे।








