
गुरुवार को हजारीबाग मुफस्सिल थाना परिसर में नए थाना प्रभारी कुणाल किशोर की अध्यक्षता में पुलिस और पब्लिक के बीच आपसी समन्वय स्थापित के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई लोगों ने क्षेत्र के अंतर्गत समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस का सहयोग करें किसी भी समय थाना प्रभारी की जरूरत पड़े तो सीधे संपर्क करें अपनी समस्या खुद आकर रखें आपकी हर संभव मदद की जाएगी।








