
बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित बड़कागांव अंशु स्टूडियो के पास सुबह 11:00 हजारीबाग से आ रही लवली डीलक्स पैसेंजर बस आकर रुकी, और बस से पैसेंजर उत्तर ही रहे थे कि तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने बस के पीछे जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, पैसेंजर बाल बाल बच गए।
दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के बाद मामला को सुलझा लिया गया। इस प्रकार की दुर्घटना पहली बार नहीं है,इसके पहले भी ट्रैक्टर के द्वारा भिन्न-भिन्न तरह की कई बार दुर्घटना हो चुकी है। दुर्घटना का मुख्य कारण नशे की हालत, नाबालिक बच्चों या चालकों द्वारा हाई स्पीड में ट्रैक्टर का परिचालन करते देखा जा रहा है। जिसके लिए ट्रैक्टर मालिक और चालकों के बीच जागरूकता लाना नितांत आवश्यक है।
इस मामले को बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने वाहन मालिक और चालकों से अपील किया है कि बिना लाइसेंस, नाबालिग बच्चे और शराब के नशे में चालक वाहन नहीं चलाएं। अन्यथा पकड़े जाने पर निश्चित तौर पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
बड़कागांव से संवाददाता- रियासत हसन की रिपोर्ट।








