
बड़कागांव टंडवा मुख्य मार्ग स्थित राजाबागी चौक में गुरुवार की शाम लगभग 4:00 बजे दो बाइक आपस में भिड़ गए जिसके कारण दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव भेजा गया।
जहां घायल महटीकरा निवासी 27 वर्षीय विनोद कुमार महतो पिता धनु महतो की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने हजारीबाग अस्पताल रेफर कर दिया। वही 19 वर्षीय गर्रीकलां निवासी मुरली कुमार महतो पिता चीतामनी महतो का इलाज बड़कागांव हॉस्पिटल में किया गया।

दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी।दोनों बाइक की भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक की परखरच्चे उड़ गए। लोगों ने बताया कि यह घटना गाड़ियों के हाई स्पीड मे होने के कारण घटित हुई है। इस प्रकार वाहन चलाने से लोगों को बचना चाहिए। दोनों मोटरसाइकिल सवार में से किसी के पास हेलमेट नहीं था।








