मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने किया पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास

दारू( हजारीबाग): मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत गुरुवार को दारु प्रखंड के दिग्वार पंचायत अंतर्गत सोनडीहा गेडेया सांडी टोला के बीच चौड़ी नदी पर पूल निर्माण का शिलान्यास मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने किया। बता दे कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा पूल निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा। जेई चंदन कुमार ने बताया कि 3.17 करोड़ की लागत से 62 मीटर लंबी पुल का निर्माण किया जाना है जो चार स्पेन का होगा। निर्माण कार्य अवधि 18 महीने में पूर्ण किया जाना है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि इंद्रदेव सिंह,प्रेम साव, कृष्णकांत देव, परमानंद सिंह, कैलाश साव, इंदर महतो, लोकन महतो, श्याम सिन्हा सहित कई ग्रामीण मौजुद थे।

Leave a Comment

7k Network