
बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित लिखलाही घाटी के पास सड़क दुर्घटना में बड़कागांव मध्य पंचायत निवासी 50 वर्षीय सीटा भुईंया की मौत वाहन के चपेट में आने से हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हजारीबाग रोड मार्ग को जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया एवं घटना के कारण की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक हजारीबाग से बाइक से अपने भांजे के साथ अपने घर बड़कागांव आ रहा था। घटना को लेकर बड़कागांव भुइँया समाज के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम ने कहा कि हाईवा गाड़ी मारकर फरार हो गया।








