
बड़कागांव थाना क्षेत्र के सांढ गांव में 21 वर्षीय विवाहित महिला का शव बड़कागांव पुलिस द्वारा बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा गया। घटना बुधवार अहले सुबह 6.00 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि परिवार वालों के द्वारा महिला को इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था ।
हजारीबाग रेफर करने की बात कही जा रही थी परंतु हॉस्पिटल में ही महिला ने दम तोड़ दी। पुलिस को सूचना मिलते ही एसआई अमित कुमार अपने दल बल के साथ 12:00 बजे दोपहर को सांढ गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।
घटना को लेकर मायके वाले ने राधिका की हत्या कर देने का आरोप ससुराल वालों पर लगा रहे हैं। वहीं पति हिमांशु ने खुद थाना में जाकर आत्म समर्पण कर दिया। उसने कहा कि पत्नी ने आत्महत्या की है। मामले को लेकर पुलिस से पूछे जाने पर कहा कि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।
राधिका अपने पीछे दो वर्ष का बेटा छोड़ गई। बताया जाता है कि राधिका कुमारी तथा हिमांशु कुमार के बीच 3 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग में दोनों परिवार के सहमति के बाद 2021 मे शादी संपन हुआ था। राधिका का मायके हरली गांव है।








