हजारीबाग; लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर द्वितीय मतदान पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण।

लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर आज 20 मार्च को इंटर साइंस कॉलेज,जबरा में द्वितीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव में होने वाली सावधानियों एवं विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

साथ ही समय समय पर दी जाने वाली प्रशिक्षण को पूरी तरह से अवलोकन करने का निर्देश दिया। मौके पर द्वितीय मतदान पदाधिकारीयों को चुनाव कार्य को सफलतापूर्वक और त्रुटि रहित संपन्न कराने के लिए ईवीएम एवं वीवी पैट के सभी महत्वपूर्ण अवयवों की जानकारी ट्रेनर द्वारा बताई गई।

इसमें प्रशिक्षण प्रभारी निर्भय कुमार एवं जिला मास्टर प्रशिक्षक के रूप में धीरज कुमार, अनिल कुमार पांडे, देवकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network