
बड़कागांव से हजारीबाग जाने वाली मुख्य मार्ग स्थित 13 माईल टीपी 4 के पास हजारीबाग से बड़कागांव आ रही बोरवेल गाड़ी ने ट्रैक्टर के पीछे, डाला को जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे गड्ढे में ट्रैक्टर जा गिरा। ट्रैक्टर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर चालक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान शिवाडीह गांव निवासी 40 वर्षीय कीर्तन प्रसाद (पिता तिलेश्वर महतो ) के रूप में हुई ।ट्रैक्टर को धक्का मारने के बाद बोरवेल गाड़ी लगभग एक किलोमीटर दूर आगे बिजली खम्भे से टकरा गई तब जाकर गाड़ी रुक पाई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण ने तेरह माईल के पास सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। घटना कि जानकारी मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए।

जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में बोरवेल मशीन गाड़ी के मालिक के बीच मुआवजा देने की बात पर सहमति बनी। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि बोरवेल मलिक के द्वारा मृतक के परिवार को ₹ 8 लाख राशि का चेक दिया गया है। तत्पश्चात सड़क जाम को हटाया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। घटना से शिवाडीह गांव में मातम पसर गया है कीर्तन के मौत से पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे ,माता-पिता व भरपुरा परिवार छोड़ गया । मौके पर पुर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिप सदस्य सुनीता देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, उपप्रमुख बड़कागांव बचनदेव कुमार, पंसस उपेन्द्र प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो, पूर्व पंसस बासमती देवी समेंत मृतक के परिजन व ग्रामीण मौजूद थे।








