अगले तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना। बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य के पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर उष्ण लहर की स्थिति देखी जा रही है। लेकिन, बंगाल की खाड़ी में बने Cyclone से लोगों को राहत मिलेगी।

अगले तीन दिनों में गरज के साथ बारिश होगी, जिससे गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी। आज रविवार को तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर के बीच हो सकती है।

नौ अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं तेज हवाएं (Strong Winds) चलेंगी। गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वज्रपात भी हो सकता है।

राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान इसमें चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

Leave a Comment

7k Network