हजारीबाग; मोटर गराज में लगी आग, कई सामान जलकर राख

दारू थाना क्षेत्र के पेटो मे रामा बॉडी गराज मे रविवार की सुबह करीब 9 बजे आग लग गयी इस आग मे गराज मे खड़ी कई वाहन जलने से बाल बाल बच गये जबकी कुछ वाहन और पार्ट्स को आग से नुक्सान पहुंचा है आग लगने के बारे मे बताया गया की गराज मे खड़े वाहन के बगल मे रखे स्क्रेप समान को जलाने की नियत से गराज मालिक के द्वारा आग लगाया गया था पर हवा तेज चलने की वजह से इसकी लपटे दूर-दूर तक उठने लगी जिसने आसपास खड़े एक चेचिस और कुछ लोहे की रखे समान को चपेट मे ले लिया।

इस आग से काला धुआं आसमान की तरफ उड़ने लगा इस नज़ारे को जिसने भी देखा वह कौतुहल वस उसी तरफ दौड़ पड़ा गराज के मालिक और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया आग को वक़्त रहते बुझा दिया गया अन्यथा बड़ी क्षति हो सकती थी।

Leave a Comment

7k Network