हेमंत सोरेन पुलिस कस्‍टडी में चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने जेल से निकले, बेटे को देख भावुक हुईं मां

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकले हैं। वह अपने चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे हुए हैं।

हेमंत सोरेन आज अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होंगे जिनका बीते 27 अप्रैल को निधन हो गया था। श्रार्द्ध कर्म में शामिल होने के बाद वह पुन बिरसा मुंडा कारावास लौट आएंगे। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन आज पुलिस कस्‍टडी में चाचा के श्रार्द्ध कर्म में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्‍हें मीडिया से बात करने की भी मनाही है।

उन्‍हें देख उनकी मां रूपी सोरेन भावुक हो गईं। बता दें कि हाई कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति प्रदान की है।

श्राद्ध कर्म में शामिल होने के बाद पुनः बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जाएंगे। गौरतलब है कि  हेमंत सोरेन की ओर से एक दिन की औपबंधिक जमानत मांगी गई थी, जिस पर हाई कोर्ट ने अनुमति नहीं प्रदान की।

कोर्ट ने उन्‍हें पुलिस कस्‍टडी में शामिल होने की छूट प्रदान की और इस दौरान मीडिया से दूर रहने का निर्देश दिया। बता दें कि रांची के बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन मामले के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी की रात को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

Leave a Comment

7k Network