इंटरनेशनल पर्यावरण प्रेमी को मिला झारखंड में सुरेश राम के द्वारा सम्मान।

ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण प्रदूषण आज विश्व के लिए गंभीर खतरा है। इससे निजात पाने का संदेश लेकर एक बांग्लादेश के विदेशी युवक संपूर्ण विश्व की यात्रा पैदल पूरी करने को ठानी है। 28 वर्षीय सैफुल इस्लाम शांतो बांग्लादेश के कोमिला जिले के देबीद्वार सदर के निवासी हैं। बीते 22 मार्च से उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका से की है। चिलचिलाती धूप में करीब तीन हजार किमी का लंबा सफर पैदल पूरी करते हुए सोमवार को वे विष्णुगढ़ पहुंचे। जहां पर्यावरणप्रेमी सुरेश राम के नेतृत्व में उनका अभिनंदन स्वागत किया गया। स्वागत से काफी अभिभूत होकर उन्होंने लोगों से मिलवाया कई कार्यक्रमों में भाग लिवाया और आभार जताया। भारत में मिल रहे व्यापक प्यार और सहयोग के लिए उन्होंने भारतीयों की काफी सराहना की। कहा कि दुनियां के करीब 193 देशों की पैदल यात्रा करना लक्ष्य है।

एशिया में भारत होते हुए उज्बेकिस्तान, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोने. शिया होते हुए अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया महादेश के विभिन्न देशों का पैदल दौरा करने के बाद अंटार्कटिका पहुंचकर यात्रा की समाप्ति होगी । इसमें करीब 12 वर्षों से अधिक का समय लगेगा। कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग एवं प्रदूषण हरेक देशों की गंभीर समस्या बन चुकी है। इसे कम करना न सिर्फ सरकार की अपितु हरेक नागरिक की जिम्मेदारी होनी चाहिए। पर्यावरण बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिकाधिक पेड़-पौधे लगाना होगा। जंगलों को कटने से बचाना होगा। यदि एक भी पेड़ लगाते हैं तो उसके संरक्षण की भी लेना जिम्मेवारी होगा।

सैफुल बांग्लादेश के 64 जिलों में कर चुके हैं पैदल यात्रा
सैफुल वर्ष 2022 में भी इसी संदेश को लेकर बांग्लादेश के 64 जिलों की पैदल यात्रा कर चुके हैं। इसके अलावा उसी वर्ष राजधानी ढ़ाका से दार्जिलिंग तक भी करीब डेढ़ हजार किमी की यात्रा पैदल पूरी की है। इस दौरान उनको अनुभूति हुई कि यह न सिर्फ बांग्लादेश बल्कि संपूर्ण विश्व की समस्या है। इससे जागरूक करने का संदेश लेकर वह अब संपूर्ण विश्व की पैदल यात्रा पर हैं। वे भूगोल और पर्यावरण के छात्र रहे है ।

बगोदर से हो के आए बिष्णुगढ़ और सुरेश राम जी ने इनका स्वागत बहुत अच्छे से किया और अपने झारखंड के संस्कृतियों को भी दिखाए । सैफुल इस्लाम जी से पेड़ लगवाए और सुरेश राम खुद ही पर्यावरण प्रेमी है तो सांप का रेस्क्यू करते रहते है (seve snake seve life) उनके साथ मिला ।और राजू महतो की के कुंवा से सफल रेस्क्यू किए ओर टोटल1051 सांप का रेस्क्यू करने में विदेशी पर्यावरण प्रेमी का साथ मिला कई स्थान में ले गए और झारखंड में आदिवासी भाइयों का शादी कैसे होती है। उसे दिखाए नागी पंचायत मुखिया कुंवर हंसदा जी से मिलवाया और आदिवासी के बारे में कुंवर जी ने विस्तार पूर्वक जानकारियां दिए उन्होंने इन्हे बाराती लेते गए और बाराती का आनंद उठाये सादी समारोह का पूरा वीडियो अपने कैमरा मे कैद किया । ताकि उन्हें यह भी पता चले की झारखंड में शादियां कैसे होती है। अतिथि भावा के रूप में भी इन्हे रखा और इनका अतिथि सत्कार किया साथी टीचर ट्रेनिंग b.Ed कॉलेज बनासो सभी टीचर और छात्र के द्वारा समानित भी किया गया।

Leave a Comment

7k Network