बादम मुस्लिम समाज ने प्रेस कांफ्रेंस कर शनिवार को हुई घटना का किया खंडन

पत्थरबाजी करने और भाजपा की रैली पर हमला करने का आरोप निराधार ।

बड़कागांव प्रखंड के ग्राम बादम में रविवार को मुस्लिम समाज के द्वारा शनिवार को हुई घटना पर एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान बादम मुस्लिम समाज के सदर मो० मोकीत उल्लाह ने कहा के शनिवार को हुई घटना पर मुस्लिम समाज को बदनाम किया जा रहा है। बादम मुस्लिम समाज न ही भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है न ही मनीष जयसवाल के खिलाफ है। मनीष जयसवाल खुद बादम मस्जिद चौक आए थे चुनाव प्रचार के लिए तो उनका भव्य स्वागत मुस्लिम समाज के द्वारा किया गया था और उनकी बातों को लोगों ने सुना था।

शनिवार को भाजपा की मोटरसाइकिल रैली निकाली गई थी जो के मुस्लिम मोहल्ले के गली कूचे तक गई कहीं किसी ने कोई विरोध या विवाद नहीं किया। जब मोटरसाइकिल रैली मस्जिद चौक मेन रोड पहुंची तो रैली देखने के लिए महिलाएं बाहर निकली हुई थी। लगभग रैली मस्जिद चौक से पार कर गया तो पीछे से कुछ लड़के आए और महिलाओं को देख कर “भागो जोलहा पाकिस्तान” मस्जिद को तोड़ दो” आदि सांप्रदायिक नारे लगाने लगे। जिसका महिलाओं ने विरोध किया तो लड़के गाली गलोज करने लगे। महिलाओं के साथ विवाद होता देख गांव के कुछ लड़के उनके पीछे दौड़े और इस बीच हाथा पाई हुई।

इस बीच गांव के ही लोगों ने बीच बचाव भी किया। जो आरोप लगाया गया है के विशेष समुदाय के द्वारा पत्थरबाजी की गई है वह बिलकुल निराधार है। पत्थरबाजी होती तो सिर्फ दो लड़कों को ही चोट नहीं आती, मोटरसाइकिल भी टूटता और ज्यादा लोग को चोट आती। आरोप लगाया गया है के भाजपा के रैली पर हमला हुआ और जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया है, लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ है। झूठ इस लिए साबित होता है के अगर भाजपा के रैली पर हमला होता तो जाति सूचक शब्द का प्रयोग फिर किसे किया गया। घटना के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो और सुमन गिरी सहित अन्य लोग लगभग 15 मिनट मस्जिद चौक में रहे उनके साथ किसी तरह का कोई विवाद नही हुआ।

जब खेमलाल महतो से सवाल किया गया के इस तरह का सांप्रदायिक नारा लगाना क्या सही है? तो उन्होंने कहा के दो चार लड़के बदमाशी किए हम लोग क्या करें। बादम मुस्लिम समाज का कभी इस तरह के विवाद से कोई नाता नहीं रहा है। बादम मुस्लिम समाज न किसी पार्टी, न धर्म और न ही किसी प्रत्यासी के खिलाफ है। आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध बड़कागांव थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस प्रशासन से अनुरोध है के मामले पर निष्पक्ष जांच कर उचित करवाई करने की कृपा करें। मौके पर मुख्य रूप से बहा उद्दीन, मो० जहीर, संजर आलम, मुन्ना खान, शहबाज अकरम, अब्बास अली, वाज उद्दीन, अकिल अहमद, मुन्ने खान, पिंकू खान, अफरोज, बडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network