जंगल में पेड़ों की छटाई, मरम्मती के कारण 6 घंटे बिजली रही बंद।

बड़कागांव में बिजली समस्या को दूर करने के लिए बिजली विभाग के द्वारा गुरुवार दोपहर लगभग 11:30 बजे से लेकर देर 5:45 बजे शाम तक बिजली मरमती कार्य किया गया। जिसके कारण लगभग 6 घंटे तक बिजली बंद रही । बिजली बंद रहने के कारण बड़कागांव बिजली उपभोक्ताओं  को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।बड़कागांव से लेकर डेमोटांड़ तक 33000 बिजली करंट तार में बिजली तार को अवरुध करने  वाली पेड़ों की टहनियों को काट छांटकर दुरुस्त किया गया। ताकि बिजली दुरुस्त रहे। कनिय अभियंता प्रभास कुमार ने बताया कि अभी तक महज  25% ही काम  हुआ है ,75% काम अभी बाकी है। जरूरत के हिसाब से कार्य अगले दिन किया जाएगा। जिसकी सूचना पूर्व में ही उपभोक्ताओं को दे दी जाएगी। मरमती कार्य में मुख्य रूप से रोहित सोनी, रवि कुमार अक्षय कुमार , पप्पू कुमार ,अशोक कुमार ,नरसिंह सोनी,   सूरज कुमार, अजय कुमार के अलावा सभी बिजली कर्मी शामिल थे।

Leave a Comment

7k Network