राज्य में 200 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त- अंबा प्रसाद ने विधानसभा में की थी मांग।

अंबा प्रसाद द्वारा सदन में रखा था मामला अब मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त  बिजली, मुख्यमंत्री ने दिया स्वीकृति, अंबा प्रसाद ने जताया आभार।

बड़कागांव विधानसभा बजट सत्र के दौरान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद में राज्य में 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने की मांग की थी इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन ने इस पर अपनी सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन ने इसकी घोषणा कर दी है अब राज्यवासियों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन के घोषणा पर विधायक अंबा प्रसाद ने आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा में 200 यूनिट बिजली राज्य वासियो को मुफ्त देने की मांग की थी जिसके बाद माननीय मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति प्रदान की है आगे उन्होंने कहा की राज्य सरकार गरीब गुरबा की सरकार है एवं हमारी सरकार लगातार जनकल्याणकारी फैसला ले रही है।

विदित हो कि बजट सत्र के दौरान दिनांक 2 मार्च 2024 को तारांकित प्रश्न के माध्यम से बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने सदन को अवगत कराते हुए बताया था कि राज्य के 42.16 प्रतिशत लोग गरीब हैं, जो पूरे देश में बिहार (51.91%) के बाद सर्वाधिक है। राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2022 में बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की शुरुआत करने के बाद इसे 125 यूनिट तक बढ़ाने की कवायद चल रही है लेकिन राज्य में एक बड़ी आबादी गरीब तबके की है, जो बिजली बिल दे पाने में भी असमर्थ है इसलिए राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दिया जाए।

Leave a Comment

7k Network