
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत शत प्रतिशत अनुदान पर मूँगफली, मक्का, धान और अरहर बीज का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर नितू सिंह, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष राजीव मेहता के द्वारा किया गया। BDO नितु सिंह ने कहा की सरकार के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण बीज उपलब्ध कराया गया है किसान अच्छे से इसकी खेती करें और अपनी आमदनी बढाएं।
20 सुत्री अध्यक्ष राजीव मेहता ने किसानों से कहा सरकार किसानों के सहायता के लिए प्रतिबद्ध है इसी के तहत किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया है। BTM बिलाश कुमार ने कहा की मानसून की कमी को देखते हुए किसान कम पानी वाले फसल जैसे मक्का, मडुआ, अरहर, उरद आदि फसल का चयन करें। इस मौके पर BDO नितू सिंह, 20 सुत्री अध्यक्ष राजीव मेहता, BPRO सुदामा कुमार, BAO टेकलाल प्रसाद, BTM बिलाश कुमार, ATM अर्चना लकडा, कृषक मित्र कमला कान्त, डेगन राणा, प्रदीप सिंह एवं दर्जनों किसान उपस्थित हुए ।








