सडक दुर्घटना मे एक की मौत तीन घायल, एक बाइक मे सवार थे चार युवक

हजारीबाग दारु थाना क्षेत्र के जबरा मे एक बस और बाइक मे टक्कर हो गई बाइक में चार युवक सवार थे। घटनास्थल पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि तीन अन्य नाबालिग़ युवक् घायल हो गये जिसमे एक की हालत गंभीर है। इस घटना के बारे मे प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि शिवशक्ति बस रांची से गांवा  जा रही थी जबकि हौंडा शाइन बाइक मे सवार चार युवक अपने घर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के पनीमाको धर्मपुर से दारु की तरफ आ रहे थे तभी जबरा के पास बाइक द्वारा स्कूली बस से पास लेने के दौरान दोनो की टक्कर हो गयी।

इस टक्कर मे बाइक मे सवार सूरज हांसदा पिता चरकु हांसदा 22 वर्ष की एम्बुलेंस की सुविधा ससमय नही मिलने के कारण घटना स्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गयी।इ सी बाइक मे सवार अजय हांसदा पिता चुड्को हांसदा, वीरेंद्र हांसदा पिता सोमर  हांसदा, बुधन हांसदा पिता लक्ष्मण हांसदा सभी नाबालिग़ युवक पनीमाको टाटीझरिया निवासी युवक घायल हो गये जिसमे एक की स्तिथि गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद जबरा के ग्रामीण ने मदद के लिए दौड़ पड़े जिनकी सहायता से सबको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

एम्बुलेंस  समय पर मिलता तो बच सकती थी युवक की जान

इस घटना के बाद घायल युवक 45 मिनट तक तड़पते रहे लेकिन एम्बुलेंस  की सुबिधा नही मिली। ग्रामीण एम्बुलेंस के लिए 108 नम्बर पर कॉल करते रहे पर वह नही आयी पुलिस से भी ग्रामीण गुहार लगाते रहे कि घायलों को इलाज के लिए ले जाए पर सभी ने एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे इस बीच घायल सूरज हांसदा की मौक़े पर ही मौत हो गयी। इस बीच ग्रामीण उग्र होकर सडक जाम कर दिया तब पुलिस सभी चारो को अपनी गाडी से ले गयी । बैंक ऑफ इंडिया दारु ब्रांच के पास हज़ारीबाग से घायलों को लाने के लिए जा रही एम्बुलेंस से इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल भेजा गया।

Leave a Comment

7k Network