दलित आदिवासी समाज द्वारा आरक्षण में क्रिमिलेयर के विरोध में भारत बंद ऐतिहासिक रहा-डा आरसी मेहता

हजारीबाग- दलित आदिवासी द्वारा क्रीमी लेयर आरक्षण विरोधी बिल के विरोध में भारत बंद ऐतिहासिक सफल रहा। मैं जीवन में ऐसा शांतिपूर्ण बंद नहीं देखा हूं यह बाते है हजारीबाग के अंबेडकर चौक दुर्गा नगर चौक टोल प्लाजा में बंद का समर्थन करते हुए कांग्रेस के पूर्व उपविजेता डॉ आरसी मेहता ने कहा। डॉ मेहता ने कहा कि झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो के निर्देशानुसार कांग्रेस बैंड का समर्थन किया।आज देश में  दलित आदिवासी और पिछड़ों का आरक्षण  खतरे में है यदि मोदी सरकार पूर्ण बहुमत से तीसरी बार बनता तो पूरे देश में उनकी मनसा थी आरक्षण को समाप्त करना जो पूर्ण नहीं हो सका क्योंकि आज देश के बुद्ध और अंबेडकर को अनुयाई जाग चुके हैं।

कॉलेजियम सिस्टम से न्यायाधीशों की बहाली  पूर्णता गलत है  जजों की नियुक्ति में पारदर्शी तरीके से परीक्षा एवं संवैधानिक तरीके से आरक्षण होनी चाहिए आज भारत में 65% पिछड़े हैं जबकि हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पिछड़ा वर्ग के जज नहीं के बराबर है जिससे पिछड़ों के हृदय में वेदना चुभन उपेक्षा का दर्द होता है दलित आदिवासी के आरक्षण में क्रिमिलेयर इसी का दुष्परिणाम है जिसका परिणाम भारत बंद पुर्ण सफल रहा।

भारत को बंद करने में इंडिया गठबंधन के सभी घटक समर्थन किया जिसमें मुख्य रूप दलित संगठन आदिवासी संगठन कांग्रेस झामुमो आरजेडी बहुजन समाज पार्टी सिपिआइ  इत्यादि अन्य पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण बन्द के समर्थन में विभिन्न चौक चौराहों पर उपस्थित रहे। मुख्य रूप से दलित समाज के विनोद राम, आदिवासी नेता राजेश मांझी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, जीएमएम के नइम राही, विधि प्रकोष्ठ के संजय दास, कांग्रेस प्रवक्ता निसार खान, देवनंदन कुशवाहा, दलित जिला अध्यक्ष मुकेश पासवान, शिक्षि प्रकोष्ठ बीके मेहता, नारायण कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, बबलू महतो, मनोहर राम, राघो राम, राजेश गुप्ता, जगदीश राम, शत्रुघन राम, साजिद अली खान,  इजहार अंसारी, कोमन राज, गुलीराम इत्यादि हजारों की संख्या में झंडा बैनर के साथ लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Comment

7k Network