सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैम्प में बावा के तत्वाधान में परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में छात्रों के लिए कैरियर काउन्सलिंग एवं लीवर डिसीजिज पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैम्प में बावा के तत्वाधान में परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में छात्रों के लिए कैरियर काउन्सलिंग एवं लीवर डिसीजिज पर व्याख्यान का हुआ आयोजन।

बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल नई दिल्ली के निर्देशानुसार ड़ाॅ0 नीरू राणा, बावा अध्यक्षा, सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैम्प, हजारीबाग के तत्वावधान में  आज दिनांक 17 अप्रैल 2023 को परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में स्कूली छात्रों के लिए कैरियर काउंसिलिंग के साथ साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस के संदर्भ में लीवर में होने वाले रोगों  के प्रति जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ बावा सदस्याएं, प्रहरी संगिनियां एवं स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

श्री आलोक बंसल, कैरियर काउंसलर के द्वारा वीड़ियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कैरियर काउंसलिंग विषय पर व्याख्यान दिया गया। केन्द्रीय स्कूल बी.एस.एफ. मेरू कैम्प हजारीबाग में अध्ययनरत 09 वीं एवं 10 वीं क्लास के छात्र छात्राएं एवं उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान श्री आलोक बंसल के द्वारा छात्रोें के कैरियर के चुनाव सें संबंधित विशेष जानकरी दी, उन्होने बताया आज के युग के कैरियर की अपार संभावनाएॅ हैं, जरूरी है कि छात्र अपनें विषय की रूचि को ध्यान में रखते हुए अपनें कैरियर को चुनें, वहीं अभिभावकों को अपनें बच्चों के उत्साह वर्द्धन एवं उनके सपनों को पूरा करनें में सहयोग करनें को कहा। स्कूली छात्र छात्राएं इस व्याख्यान से लाभान्वित हुए।

 इसके पश्चात ड़ाॅ रमेश कुमार,(मु. चि. अधिकारी), प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, मेरू कैम्प हजारीबाग के द्वारा लीवर में होने वाले रोगो के विषय पर प्रहरी संगिनियों के बीच  व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होने लीवर में होने वाले रोगो जैसे नाॅन अल्कोहाॅलिक फैटी लीवर डिसीज, हेपेटाइटिस (A, B, C) ,लीवर सिरोसिसि, बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।  उपस्थित प्रहरी संगिनियों को  बताया गया कि लीवर शरीर में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लीवर की गंभीर बीमारी को हेपेटाइटिस बी भी कहा जाता हैं इससे लीवर में सूजन आ जाती है जिससे वह सही से काम नही कर पाता है इसके कई कारण होते है यह एक प्रकार का वायरस हैं जो एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति के ब्लड़, सीमेन और दूसरे बाॅड़ी फ्लूराइड़ से यह वायरस फैलता है । दूषित पानी, ज्यादा तला हुआ खाना, अत्यधिक शराब का सेवन इत्यादि से यह वायरस फैलता है। इस विषय को लेकर प्रहरी संगिनियों में काफी उत्सुकता दिखायी दी।
चिकित्सा अधिकारी के द्वारा इस बीमारी  से बचाव के लिए हेपेटाइटिस ए और बी के टीके लगवानें के साथ साथ  संतुलित आहार, कम वसायुक्त भोजन, नियमित व्यायाम एवं उचित मा़त्रा में  पानी पीनें को दैनिक दिनचर्या में शामिल करनें के लिए बताया गया। वहीं खाने मे जंक फूड्स का इस्तेमाल न करनें की सलाह दी गई।  लीवर से संबंधित समस्या होनें पर गैस्ट्रोलाजिस्ट से चिकित्सकीय परामर्श लेने के बारे में बताया गया। 
ड़ाॅ. नीरू राणा, बावा अध्यक्षा, सीमा सुरक्षा बल, ने अपनें प्रेषित संदेश में कहा कि प्रत्येक महिला को अपने दैनिक कार्यकलापो के साथ साथ स्वयं को स्वस्थय रखनें के लिए एक निश्चित अवधि का व्यायाम व योग करना चाहिए। महिलाए दूसरों के साथ स्वयं के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें, तभी परिवार की पूरी देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी । अक्सर महिलाएं स्वयं के स्वास्थ्य व पोषण संबंधी आवश्यकताओ की उपेक्षा करती है। लेकिन यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार की आधारशिला होती है।

Leave a Comment

7k Network