हजारीबाग; नन्हे रोजेदार भी रख रहे रोजा, अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआ।

हजारीबाग; नन्हे रोजेदार भी रख रहे रोजा, अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआ।

पाक महीना रमजान शुरू होते ही रोजेदारों में जहां खुशी की लहर है वही नन्हें रोजेदार भी रोजा रख रहे हैं। वैसे बालीग, बड़े बुजुर्गों पर रोजा फर्ज है ऐसे में बच्चे भी अपनी खुशी से रोजा रख रहे हैं। 

सुबह चार बजे रोजा रखने के लिए उठ कर सेहरी कर रोजा रख रहे है दिन भर रोजा रखने के बाद शाम को अपने-अपने घरों से रोजा खोलने के लिए अफ्तार मस्जिद लेकर पहुंच रहे हैं और साथ रोजेदारों के बैठकर रोजा भी खोल रहे हैं और अपने गांव मुल्क की खुशहाली की दुआ कर रहे हैं। 

कोई भी त्यौहार बच्चों के लिए विशेष खुशी लेकर आता है रोजा रखने वाले बच्चे ईद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ईद के दिन बच्चों को बड़ों के द्वारा ईदी (पैसे) दी जाती है जिससे बच्चों को बड़ी खुशी मिलती है ईद के दिन नए कपड़े पहनना लोगों के घरों में जाकर मीठी सेवई खाना उन्हें बहुत पसंद है। रोजे की इबादत को मुकद्दस (पवित्र) माना गया है इस माह में एक नेकी के बदले 70 गुना सवाब (पुण्य) मिलता है।

Leave a Comment

7k Network