रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदे हुई गुलजार, रमजान का पहला रोजा जुम्मे के दिन से शुरू।
रमजान का चांद गुरुवार 23 मार्च 2023 की शाम जैसे ही नजर आया मुस्लिम धर्मावलंबियों में खुशी की लहर दौड़ गई सभी मस्जिदें गुलजार हो गई और तरावीह की नमाज की तैयारी में लोग लग गए। हालांकि रोजेदारों ने एक दिन पहले ही रोजा और तरावी की तैयारी पूरी कर ली थी लेकिन चांद नजर नहीं आने पर एक दिन बाद गुरुवार की शाम चांद नजर आने के बाद रात्रि से तरावीह की नमाज शुरु हो गई।
गुरुवार की रात शहरी करने के बाद जुम्मे के दिन से रोजा शुरू हो गया जो लगातार एक महीने तक चलता रहेगा। सदर प्रखंड के मेरु मस्जिद में दो खत्म तरावीह पढ़ाई जा रही है जिसमे एक तरावीह मजीद की छत पर 6 दिनों की होगी वहीं मस्जिद में एक महीने तक दूसरी तरावीह पढ़ी जाएगी। यहां BSF कैंप के अलावा आसपास के गांव वाले भी इस मस्जिद में तरावीह की नमाज़ पढ़ने के लिए आ रहे हैं जिनका मेरु कमेटी की तरफ से भरपूर ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन











