सहायक प्रशिक्षण केन्द्र मेरू कैंप हजारीबाग दीक्षांत परेड समारोह में 139 नव आरक्षक ट्रेडसमैन ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली।

सहायक प्रशिक्षण केन्द्र मेरू कैंप हजारीबाग दीक्षांत परेड समारोह में 139 नव आरक्षक ट्रेडसमैन ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली।

दिनांक 11 मार्च 2023 को सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, मेरू, हजारीबाग परिसर स्थित रानी झांसी परेड प्रांगण में 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के पश्चात भारत के विभिन्न प्रान्तो से आए 139 (महिला व पुरूष ) नव आरक्षक ट्रेडसमैन ने राष्ट्र सेवा में देश की गरिमा एवं अखंडता को बनाए रखने व सीमा सुरक्षा बल में अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी से पालन करने में अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित करने की शपथ ली। 

इस दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि के रूप में श्री इन्द्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय सीमा सुरक्षा बल, मेरू, हजारीबाग ने शिरकत की।

विदित है कि इन नव आरक्षकों की ट्रेनिंग 25 अप्रैल 2022 से शुरू हुई। 44 सप्ताह पहले इन नव आरक्षकों ने एक साधारण नागरिक के तौर पर इस संस्थान में पहला कदम रखा था। तब से लेकर आज तक इन्हे कुशल प्रशिक्षकों की निगरानी में अथक प्रयासों के बाद एक अनुशासित, मजबूत, निपुण एवं संवेदनशील सीमा सुरक्षा बल का जवान बनाया गया है। 

इस परेड में भाग लेने वाले नव आरक्षकों की बेहतर ट्रेनिंग श्री डेनियल अधिकारी, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, हजारीबाग के सफल मार्गदर्शन तथा श्री मुंकुद कुमार झा, समादेष्टा, चीफ इनस्ट्रक्टर एवं समस्त प्रशिक्षण तथा प्रशासनिक दल के अथक प्रयासों का परिणाम है। स्कूलों और कॉलेजों से निकले हुए इन युवाओं के रंगों में फौलाद भरकर इन्हें हीरे की शक्ल देने का कार्य सूझबूझ एवं योजनाबद्ध ढंग से किया गया है। 

श्री प्रभात द्विवेदी उप समादेष्टा, के कुशल मार्गदर्शन में और अपने-अपने क्षेत्र के चुनिंदा एंव कुशल प्रशिक्षकों की टोली ने इन नवआरक्षक ट्रेडमैन को प्रशिक्षण देने का कुशल कार्य निभाया है। आज ये नव आरक्षक 44 सप्ताहों का कठिन प्रशिक्षण पाकर एक नए उत्साह एवं जोश के साथ वर्तमान समय की चुनौतियों को परखने जा रहे है। इन्हें शारीरिक तौर पर तंदरुस्त एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ इन्हें विभिन्न प्रकार के आधुनिकतम हथियारों के प्रशिक्षण में भी दक्ष बनाया गया है।

इन नवआरक्षकों को जहाँ एक और ट्रेड में महारत हासिल कराई गई वहीं साथ-साथ सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा ड्युटी, लॉ एंड आर्डर आदि विषयों में प्रशिक्षित किया गया है और दुश्मन की किसी भी चुनौती का सामना करने में आज अपने आप को सक्षम खड़े पाते हैं।

दीक्षांत समारोह में सर्वप्रथम नव आरक्षकों की परेड के द्वारा महोदय का जनरल सैल्यूट से अभिवादन किया गया इसके पश्चात् महानिरीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। पारम्परिक वेशभूषा में सजे धजे नव आरक्षकों ने मार्च दस्ता कर माननीय मुख्य अतिथि महोदय एवं उपस्थित गणमान्य तथा दर्शको का मन मोह लिया।

बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को महोदय द्वारा मैडल प्रदान किया गया जो कि इस प्रकार रहे:- बेस्ट इन एन्डयोरेंस आरक्षक मोहम्मद मुकर्रम, बेस्ट इन फायरिंग आरक्षक पवन कुमार, ओवर ऑल फस्ट आरक्षक गोपी महरा, ओवर ऑल सैकेंड आरक्षक अर्जुन व बेस्ट इन ड्रिल आरक्षक ऑनेस्ट राज ए ।
माननीय मुख्य अतिथि श्री इन्द्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक ने नवआरक्षकों को अपने संबोधन में कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक करके एवं सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरी बनने पर बधाई दीं। उन्होने कहा कि सीमा सुरक्षा बल भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में जाना जाता हैं हमे पूर्ण विश्वास है कि आप आने वाली चुनौतियों का सामना बखुबी करेंगे। 

साथ ही महोदय ने नव आरक्षको के मंगल भविष्य की कामना की एवं लगातार उँचे मनोबल के साथ अथक प्रयास को जीवन का मूल मंत्र बनाए रखने का आह्वान भी किया। श्री प्रभात द्विवेदी उप समादेष्टा ने समारोह में शामिल हुए अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी अन्य कार्मिक एवं उनके परिजनों के साथ- साथ मिडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया। 

महोदय ने भव्य दीक्षांत परेड के आयोजन के लिए श्री डेनियल अधिकारी, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, हजारीबाग एवं श्री मुकुद कुमार झा, कमांडेट ट्रेनिंग व समस्त ट्रेनिंग टीम को बधाई दी। मिडिया तथा अभिभावको से चर्चा के दौरान महोदय ने प्रशिक्षण के भिन्न-भिन्न पहलुओं एवे सभी नव आरक्षकों द्वारा अत्यन्त उत्साह एवं लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रकाश डालते हुए देश की सीमाओं एवं आन्तरिक सुरक्षा में सदैव तत्परता के लिए सीमा सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

Leave a Comment

7k Network