ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रौंदा, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत।
वहीं पीड़ित परिवार ने कहा कि कंपनी के वाहन से केदार राम की मौत हुई है। इसलिए पीड़ित परिवार को 1000000 रुपया व नौकरी दिया जाए। सड़क हादसा सुबह 7:00 बजे हुआ है और कंपनी के अधिकारी दोपहर 2:00 बजे तक कोई पीड़ित परिवार से बात करने के लिए नहीं पहंचे। केदार राम अपने पीछे 2 पुत्र व पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। केदार राम घर का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था जो राजमिस्त्री करके अपने घर परिवार का भरण पोषण व बच्चों का पढ़ाई कराता था।
केदार राम के मौत के बाद मौसमी देवी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं समाजसेवी सोनू इराकी ने कहा कि एनटीपीसी का कन्वेयर बेल्ट बनने के बावजूद हाईवा से कोयला सड़क के रास्ते से ढुलाई की जा रही है। जिसके विरूद्ध मुख्यमंत्री के नाम से 14 दिसंबर 2022 को आवेदन देकर सड़क के रास्ते से कोयला ढुलाई से होने वाली सड़क दुर्घटना एवं प्रदूषण से रोक लगाने का मांग किया था लेकिन अब तक सरकार की ओर से इस पर कोई पहल नहीं की गई। घटना घटने के बाद सूचना प्रांत अंचल निरीक्षण अनोज कुमार और बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की घटनास्थल पर पहुंचकर मामला को शांत व नियंत्रित किया।











