1932 खतियान लागू होने पर ,जिला कांग्रेस कार्यालय में मिठाई बांटकर खुशी का किया गया इजहार।

1932 खतियान लागू होने पर ,जिला कांग्रेस कार्यालय में मिठाई बांटकर खुशी का किया गया इजहार।

हजारीबाग :  झारखंड में 1932 का खतियान ही स्थानीयता का आधार होगा । महागठबंन की सरकार शुक्रवार 11 नवंबर 2022 को इस बिल को विधानसभा से पारित करा लिया । इस ऐतिहासिक निर्णय पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया । 
खतियान आधारित स्थानीयता नीति के लिए राज्य की जनता पिछले 22 वर्षों से इंतजार कर रही थी इसका विधानसभा द्वारा पास होना हमारे लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है । इसके साथ ही हमने सरकार में रहकर ओबीसी आरक्षण के लिए जो संघर्ष और आंदोलन किया था उसका परिणाम भी आज आया कि झारखंड के ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव भी आम सहमति से पारित कर दिया गया । ये सीधे-सिधे जन सरोकार से जुड़ा हुआ मामला था जिसका पिछले 22 वर्षों से झारखंडवासियों को इंतजार था यह एक बेहद महत्वपूर्ण एतिहासिक फैसला है । 
हमारी सरकार के इस निर्णय से राज्य के युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा । 1932 का खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति कैबिनेट द्वारा पारित किए जाने पर जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इससे युवाओं और जनता की सीथा लाभ होगा । झारखंड का सर्वांगीण विकास के लिए यह आवश्यक कदम है ।
जश्न कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, कृष्णा कुमार यादव, मंसुर आलम, ओमप्रकाश झा, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, असगरी अंजूम, सुनिल कुमार ओझा, मो. तसलीम, सुधीर कुमार पाण्डेय, राजीव कुमार मेहता, अर्जुन सिंह, रंजीत यादव, विजय कुमार सिंह, सलीम रजा, नरसिंह प्रजापति, विनय कुमार सिंह, मनोहर शर्मा, अमृतेष रंजन, मिथिलेश कुमार मेहता के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।
                                      निसार खान 
                                उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता

Leave a Comment

7k Network