हज़ारीबाग; ईडी के द्वारा यदी झारखंड को अस्थिर करने का प्रयास किया गया तो संपूर्ण प्रदेश में चक्का जाम होगा-डॉ आरसी मेहता।
हजारीबाग-यदि ईडी के माध्यम से झारखंड सरकार को उत्तर पुथल करने का प्रयास किया गया तो संपूर्ण झारखंड में चक्का जाम असहयोग आंदोलन होगा। आज राज्यपाल जैसे पद पर बैठे सम्मानीय राजपाल महोदय कहते हैं कि झारखंड में एटम बम फुटेगा ऐसे भाषा का प्रयोग करना महामहिम को शोभा नहीं देता है ईडी आज केंद्र सरकार का चाटूकार रट्टू तोता बन चुका हैं झारखंड कि जनता सब समझ रही है।
यह बातें हजारीबाग विधानसभा के महागठबंधन कांग्रेस विधायक प्रत्याशी डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने यूपीए गठबंधन द्वारा आयोजित सभा में कहा। डॉ मेहता ने कहा की झारखंड सरकार के द्वारा जनहितकारी योजनाओं एवं 1932 के खतियान स्थानीय नीति ओबीसी नीति शिक्षा नीति से भयभीत होकर ईडी के द्वारा झारखंड को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रह है। जिससे केंद्र सरकार को उल्टा नुकसान होगा है। निश्चित तौर पर झारखंड सरकार द्वारा 11 नवंबर को जो विशेष विधान सभा सत्र बुलाई गई है उसमें झारखंडीयो के हित के लिए नियम पारित होंगे।
आज झारखंड में जनता की चुनी हुई सरकार चल रही है उसके माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एकाएक ईडी द्वारा मोनोपोली करते हुए ऑफिस बुलाना झारखंडी जनता का अपमान है। संवैधानिक रूप से मुख्यमंत्री को बुलाने के लिए 3 सप्ताह से लेकर 6 सप्ताह पूर्व समय लेने प्रावधान होना चाहिए है।
हजारीबाग यूपीए द्वारा आयोजित विरोध सभा का अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया जिसका संचालन जेएमएम जिला अध्यक्ष श्री शंभू यादव ने किया मुख्य अतिथि बरही विधायक श्री उमाशंकर अकेला उपस्थित रहे सभा में जिला के तमाम कांग्रेस, जेएमएम के पदाधिकारी सदस्यगण एवं आरजेडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।









