राज्यव्यापी भ्रष्टाचार व लूट के विरुद्ध किसान सभा का आंदोलन होगा तेज

झारखंड राज्य किसान सभा, हजारीबाग जिला इकाई की विस्तारित बैठक में आंदोलन की रणनीति तय

दिसंबर में रांची में होगा विशाल धरना प्रदर्शन: भूवनेश्वर प्रसाद मेहता

हजारीबाग। झारखंड राज्य किसान सभा, हजारीबाग जिला इकाई की विस्तारित बैठक रविवार को सीपीआई पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रामेश्वर साहू ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता शरीक हुए।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गई। श्री मेहता ने जानकारी दी कि हजारीबाग जिले में किसान सभा के दो हजार सदस्य बनाए जाएंगे, तथा नवंबर के अंतिम सप्ताह से 10 दिसंबर के बीच जिले के विभिन्न प्रखंडों- कटकमसांडी, कटकमदाग, सदर, चौपारण, बरकट्ठा, बड़कागांव और केरेडारी में भ्रष्टाचार और लूट के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को रांची में राज्य स्तरीय विस्तारित बैठक आयोजित होगी जिसमें अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर शामिल होंगे। इसके बाद 6 नवंबर को नेतरहाट में किसान जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें लोहरदगा, खुंटी, गुमला, पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों के किसान शामिल होंगे।

इसके साथ ही, 23 दिसंबर को रांची राजभवन के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह आंदोलन किसानों की ऋण माफी, खाद बीज में राहत, विस्थापितों को न्याय और राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आयोजित होगा।

बैठक में अधिवक्ता गुलाम जिलानी, अधिवक्ता शंभू कुमार, अनंत कुमार आर्या, तुलसी कुमार मेहता, निजाम अंसारी, महेंद्र राम, राम कुमार साहू, दुर्गा प्रसाद, जागेश्वर प्रसाद, ईश्वर मेहता, अरशद खान, अशोक मेहता, कुंजिल साव, अरुण कुमार, सीताराम साहू, प्रभु रजक, धनेश्वर राणा, मोहम्मद इम्तियाज, छोटन राणा, सोहर राम, समीम खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

7k Network