
हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी मोहल्ले में आदित्य कुमार सिन्हा (शिक्षक) के घर दिनदहाड़े हुई चोरी, 18 लाख रुपए के सोना चांदी के ज़ेवरात और 78000 कैश ले उड़े चोर।
हज़ारीबाग में आए दिन बढ़ रही अपराधिक घटना मुख्य कारण नशा, परन्तु नशे के खिलाफ थाना स्तर पर सिर्फ लीपापोती किया जाता है, जबतक पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी निर्देशित ना करे, ऐसे में अपराधिक घटना बढ़ना निश्चित, आखिर इसका जवाबदेही किसकी ???
थाना स्तर पर अगर नशे कारोबारी के विरुद्ध कड़ी करवाई होना आरम्भ हो जाए, तो अपराधिक घटना शत प्रतिशत कम होना निश्चित तय, तो क्यों नहीं होता करवाई, आखिर इसके पीछे का मज़बूरी क्या???

थाना स्तर में अनेको दलालो के सम्बन्ध, जिसके माध्यमों से सभी थाना क्षेत्रो में अवैध गतिविधि करने वालो और अपराधियों का निश्चित रूप से सभी जानकारी प्राप्त, फिर भी करवाई के नाम पर लगभग शून्य आखिर क्यों ???
हम सामाजिक संस्था और सामाजिक कार्यकर्ता अगर समाज के गंभीर समस्याओं का सामने ना रखे, तो आखिर रखेगा कौन ???

सन्दर्भ
हज़ारीबाग में एक सप्ताह का आकड़ा निकालें, अधिकाँश मामला चोरी, छिनतई और लूटपाट मुख्य कारण नशा और नशे कारोबारियों पर करवाई में विफलता !
हम सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी है भ्र्ष्ट लोगो से खतरा और नशा पेडलरो एवं अपराधियों से जान का खतरा, आखिर हमारी सुरक्षा का जिम्मा लेगा कौन ???
हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट समाजहित एवं जनहित में आवाज़ निरंतर उठाते रहेगी और हम पुलिस प्रशासन से मांग करते है, की सभी थाना प्रभारियों को शख्ती के साथ निर्देशित करें, की थाना स्तर पर लीपापोती और साठगांठ किसी भी कीमत में नहीं होनी चाहिए और थाना परिसरों से दलालो को रखे दूर !
हम उम्मीद करते है की हमारी मांगो पर पुलिस प्रशासन विचार विमर्श करते हुए, समाजहित में बेहतर कदम उठाएंगे !🙏🙏🙏
सधन्यवाद
हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट
हज़ारीबाग








