हजारीबाग इतिहास में पहली बार अभिषेक कुमार ने पूरा पोल खोल दिया बैठ गया कुर्सी लगाकर जनता के साथ लाखे रोड में पानी के बीच।
नरक बनी लाखे रोड — नगर निगम, एनएच एवं पीडब्ल्यूडी की घोर लापरवाही पर होगा उग्र आंदोलन, पुर्व सांसद प्रत्याशी ने दी चेतावनी

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लाखे रोड की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। यह मार्ग हजारीबाग से कोलकाता, बगोदर, गिरिडीह, झुमरा, विष्णुगढ़, बीएसएफ हेड क्वार्टर तथा अनेक स्कूलों को जोड़ता है। प्रतिदिन लाखों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं, परंतु पिछले दो वर्षों से सड़क की स्थिति इतनी जर्जर है कि इसे “नरक निगम रोड” कहा जाने लगा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एनएच विभाग और पीडब्ल्यूडी ने सड़क का निर्माण लगभग दो फीट ऊँचा कर दिया है, जबकि नालियों की ऊँचाई नहीं बढ़ाई गई। परिणामस्वरूप हल्की बारिश में भी सड़क पर नाली का पानी भर जाता है और पूरे इलाके में गंदगी फैल जाती है। दुकानदारों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि इसमें करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। नालियों का कार्य अधूरा है, जिससे सड़क का जल निकासी पूरी तरह बाधित है। आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं — बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएँ तक गिरकर घायल हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों के साथ पुर्व सांसद प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को एक बजे लाखे स्थिति उक्त स्थान का दौरा कर सवाल उठाया है कि आखिर, विधायक निधि और सांसद निधि का उपयोग कहाँ हो रहा है? संबंधित विभागों और अधिकारियों की चुप्पी पर भी गंभीर प्रश्न उठाए हैं, इनका कहना है कि जब अधिकारी ही अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे, तो उन्हें सैलरी किस बात की मिल रही है?
पुर्व सांसद प्रत्याशी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क और नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो नगर निगम, एनएच और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ हजारों नागरिकों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा, इन्होंने उपायुक्त से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है ताकि आम जनता को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके और गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।








