
सीमा सुरक्षा बल अपना 61वाँ स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है। 01 दिसम्बर 1965 को राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व संभालने के लिए स्थापित यह बल, अपने संस्थापक श्री के0एफ0रुस्तम जी (भा0पु0से0) की दूरदर्शिता का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर, बल के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, बहादुर जवानों, अतिथिगणों एवं आमंत्रित मीडिया कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
BSF अपनी स्थापना के समय से ही राष्ट्र की सुरक्षा में एक अमिट छाप छोड़ रही है। सन् 1971 के भारत-पाक युद्ध में, BSF ने भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, अविस्मरणीय योगदान दिया और अभूतपूर्व विजय में बराबरी की भूमिका निभाई। इस वर्ष “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान BSF ने अहम योगदान दिया, BSF ने न केवल सीमाओं की रक्षा की, बल्कि भारतीय सेना के साथ मिलकर गर्व के साथ अपना पराक्रम दिखाया। BSF के कर्तव्यनिष्ठा, शौर्य और साहस के लिए राष्ट्र के माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी ने भी प्रशंसा की।

सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण संस्थान हजारीबाग का महत्व सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। TC7S AND STC राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों को तैयार करने का एक असाधारण केंद्र है। यह संस्थान सिर्फ प्रशिक्षण स्थल नहीं, बल्कि शौर्य और पराक्रम की नींव है। “ऑपरेशन सिंदूर” BSF के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है, जिसकी सफलता में हजारीबाग TC&S के प्रशिक्षित जवानों का योगदान अविस्मरणीय रहा है।
81 एमएम मोर्टार और MMG (मीडियम मशीन गन) के संचालन में विशेषज्ञता प्राप्त इन जवानों ने, मोर्टार की सटीकता और MMG की निरंतर गोलाबारी का प्रभावी उपयोग करके, पाकिस्तान के कई अग्रिम चौकियों को सफलतापूर्वक नेस्तनाबूद किया।
यहां जवानों को हथियार चलाने के साथ-साथ असाधारण आत्मविश्वास, साहस और निडरता भी प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदान किया जाता है, जिसका प्रमाण ऑपरेशन सिंदूर में दिखा।
अपने कर्तव्यनिष्ठा, शौर्य और साहस के लिए, बल के सीमा प्रहरियों को 01 महावीर चक्र, 15 वीर चक्र, 06 कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र, 47 सेना मेडल, 234 च्डळ, और 1028 गैलंट्री मेडल से नवाजा गया है। लगभग 2.65 लाख कार्मिकों से युक्त BSF की 189 वाहिनियाँ न केवल अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा कर रही हैं, बल्कि नागालेंड, मिजोरम व मणिपुर की दुर्गम पहाड़ियों, छत्तीसगढ़, ओडिशा के घने जंगलों, और जम्मू एवं कश्मीर के बर्फीले इलाकों में नक्सलवाद और उग्रवाद से लड़ने जेसे आंतरिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अतिरिक्त, BSF कार्मिक आपदा प्रबंधन, NSG,SPG जैसी VIP सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र (UNITED NATION) के माध्यम से वैश्विक सुरक्षा में भी योगदान दे रहे हैं। इस वर्ष के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में भुज, गुजरात में धूम-धाम से हीरक जयंती स्थापना समारोह के रूप में मनाया गया।

TC&S मेरू कैंप की स्थापना से अब तक की गई प्रशिक्षण गतिविधियाँ एवं प्रशासनिक उपलब्धियाँ
प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैंप, हजारीबाग की स्थापना BSF के प्रशिक्षण इतिहास में एक मील का पत्थर है। प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की स्थापना, 18 नवम्बर 1966 को लेफिटनेंट कर्नल आर0पी0 मैकिलिफ द्वारा PTC हजारीबाग तथा बाद में इसे मेरू में 25 मार्च 1967 को स्थानांतरित किया गया। TC7S मेरू हजारीबाग, सीमा सुरक्षा बल के तीन मुख्य प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है व राष्ट्रीय महत्व का दायित्व प्राप्त सीमा सुरक्षा बल का अग्रणी केन्द्र है।
इस संस्थान को वर्ष 2002 में Counter insurgency and Commando एवं Explosive Detecting and Handling के प्रशिक्षण देने के लिए भारत सरकार द्वारा Centre of Excellence घोषित किया गया। ये संस्थान ‘ISO’ 9001-2015 प्रमाणित संस्थान भी है जोकि ‘ISO’9001-2015 के अतंगर्त सभी मापदंडो को पूरा करता है।

प्रारंम्भ में यह प्रशिक्षण संस्थान सीमा सुरक्षा बल की 25 बटालियनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थापित किया गया था। वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल के विस्तार के उपरंत यहाँ पर दो प्रशिक्षण केन्द्र -TC&S एवंSTC स्थापित किये गए हैं और दोनो केन्द्रों की बागडोर महानिरीक्षक द्वारा संभाली जा रही है।
दोनो केन्द्रों में सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको व नव आरक्षकों के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र बलों (CAPF) जैसेः-CRPF,CISF,SSB,ITBP रेलवे सुरक्षा बल, राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों एवं IRB वाहिनी के प्रशिक्षुओं को भी प्रशिक्षित किया जाता है। वर्तमान में कर्नाटक एवं पंडिचेरी पुलिस के 52 कार्मिक संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ मित्र राष्ट्रों के प्रशिक्षुओं को भी प्रशिक्षित किया जाता है। इस संस्थान में बल के कार्मिकों की पेशेवर गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिये जाते है जो कर्तव्य के यथोचित निर्वहन एवं बल के लक्ष्यों को केंद्रित कर बनाए गए है।
प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय द्वारा बटालियन SUPORT WEAPON व TECTICAL COURSE में COY CMDR,PL CMDR,PT&UAC,DRAUGHTSMAN,IRBN,TOT(TRAINING OF TRAINERS) कोर्सेज चलाए जा रहे है।

वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर का कार्यान्वयन
Total Trainees Trained Till Date -63,956
Trainees Trained From Nov 2024 To Till Date -2,362
Women Trainees Trained From January To Till Date -125
Total Foreign Trainees Trained -415
Trainees Presently Undergoing Training -183( Including 10 female)
सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सी0सु0बल हजारीबाग ने इस वर्ष के दौरान Constable/Gd-1257, Constabl/Tradesman-345, कुल -1602 नव आरक्षकों को प्रशिक्षित किया एवं वर्तमान में 546 नव आरक्षक प्रशिक्षणरत है। संस्थान ने 04 CI-CDO चलाकर कुल 300 कार्मिकों को भी प्रशिक्षित किया।
भर्ती प्रक्रियाः- दिनांक 01.01.2025 से अब तक
SSC परीक्षा-2022 में चयनित कुल 11 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
SSC परीक्षा 2024 में चयनित कुल 03 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
अनुकंपा के आधार पर चयनित कुल 08 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
सम्पूर्ण वर्ष प्रशिक्षण देने के अलावा, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय सीमा सुरक्षा बल, हजारीबाग भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यो में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है जो कुछ इस प्रकार हैः-

(क) प्रशासनिक गतिविधिया:-
(1) गणतंत्र दिवसः- दिनांक 26 जनवरी 2025 को भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस को संस्थान में धूम-धाम से मनाया गया एवं प्रहरी भोज का आयोजन किया गया। संस्थान का एक PLATOON एवं BAND PLATOON की टीम हजारीबाग कर्जन ग्राउण्ड के परेड में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया।
(2) हर घर तिरंगा कार्यक्रमः- हर घर तिरंगा कार्यकम के तहत दिनांक 12 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तिरंगा साईकिल रैली का आयोजन किया गया एवं समस्त प्रशासनिक भवनों व सभी प्रतिष्ठित स्थानों पर तिरंगा लहराया गया।
(3) स्वतंत्रता दिवसः- दिनांक 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस धुम-धाम से मनाया गया एवं संस्थान में प्रहरीभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस संस्थान के आस-पास रह रहे सेवानिवृत्त अधिकारीं एवं कार्मिक भी शामिल हुए।
(4) एक भारत श्रेष्ठ भारत:- दिनांक 26.06.25 से 29.06.25 तक “एक भारत श्रेष्ठ भारत” गतिविधि के अंतर्गत साइकिल रैली, वॉल्काथॉन एवं अन्य खेल गतिविधि का भी आयोजन किया।
(5) सतर्कता जागरूकता सप्ताहः- 27 अक्टुबर से 02 नवंबर 2025 तक केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी थीम
“सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी” के तहत सर्तकता जागरूकता सप्ताह मनाया गया।

(6) पर्यावरण संरक्षणः- अतंरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर 05 जून 2024 को पौधारोपण का आयोजन कर 200 से अधिक पौधे लगाए गए।
(7) स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रमः- स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत संस्थान के समस्त भवनों तथा आस-पास के गाँवों में भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया एव कार्मिकों को स्वच्छता की ऑन-लाईन शपथ दिलाई गई।
(8) “नशा मुक्त भारत पखवाड़ाः- दिनांक 12 जून 2025 से 26 जून 2025 तक जन जागरण हेतु “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” मनाया गया।
(9) अंतराष्ट्रीय योग दिवस:- दिनांक 21 जून 2025 को 11वीं अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमे संस्थान के परिसर में उपस्थित सभी कार्मिक, बावा सदस्य एवं परिजनों ने भाग लिया।
(10) “शैक्षिक सेमिनार”:- दिनांक 25 जुलाई 2025 को “शैक्षिक सेमिनार” का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया इसके दौरान शैक्षणिक शुल्क में रियायत एवं नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
(11) “राष्ट्रव्यापी ड्रग जागरूकता अभियान”:-दिनांक 15 एवं 16 अगस्त को Nationwide Drug Awarness Campaign के तहत संस्थान के प्रमुख स्थानों एवं संस्थान के बाहर बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, होर्डिंग लगाए गए एवं Drug Free India मैराथन का आयोजन किया गया।
(12) “पुलिस स्मृति दिवस”ः- दिनांक 21 अक्टुबर 2025 को संस्थान में स्थित अमर शहीद मेमोरियल पर “पुलिस स्मृति” दिवस मनाया गया। इस दौरान देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन में अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
(13) “पुलिस झंडा दिवस”:- 21 अक्टुबर 2025 को “पुलिस झंडा दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बल मुख्यालय के निर्देशानुसार झंडा मुद्रित करवाकर कार्मिकों में वितरित किये गये।
(14) फिट इंडिया:- फिट इंडिया फ्रीडम 6.0 कार्यक्रम के तहत दिनांक 27.10.25 से 31.10.25 तक स्वच्छता फ्रीडम दौड़ एवं एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
(15) “राष्ट्रीय एकता दिवस”:- दिनांक 31 अक्टुबर 2025 को लौह पुरुष “सरदार वल्लवभाई पटेल” की जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया गया एवं शपथ ली गई ।
(16) हिंदी पखवाड़ाः- दिनांक 14 सितम्बर से लेकर 28 सितम्बर 2025 तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया और दिनांक 11 अक्टूबर 2025, को प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय मेरु परिसर में “राजभाषा समारोह/पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
(ख) कल्याण और पुर्नवास बोर्ड मीटिंगः- संस्थान द्वारा सीमा सुरक्षा बल में अपनी सेवाएं दे चुके बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके परिजनों के लिए पेंशन से जुड़ी समस्याओं तथा उनके समाधान के लिए समय-समय पर तिमाही मीटिंग का आयोजन किया गया व सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया गया।
(ग) खेलकूदः- खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। समय-समय पर संस्थान द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। वर्ष 2025 में संस्थान के कार्मिकों में निम्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गयाः-
Inter Group ‘Volleyball’ Competition,
Lawn Tennis Competition,
Golf Competition and
Inter Group Badminton Competition
(घ) भ्रमण/दौराः- समय-समय बल व अन्य संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संस्थान का भ्रमण/दौरा किया जाता रहा हैः-
फरवरी 2025 को अपर महानिदेशक, अकादमी टेकनपुर का 03 दिवसीय दौरा जिसमें प्रशिक्षण, प्रशासनिक गतिविधियों तथा प्रशिक्षण से संबधित आधारभूत संरचना की समीक्षा की गई।
अप्रैल 2025 को अपर महानिदेशक, अकादमी टेकनपुर का 03 दिवसीय दौरा जिसमें प्रशिक्षण, प्रशासनिक गतिविधियों तथा प्रशिक्षण से संबधित आधारभूत संरचना की समीक्षा की गई।
सितम्बर 2025 को महानिरीक्षक, प्रशिक्षण का 03 दिवसीय दौरा जिसमें उनके द्वारा संस्थान में वर्तमान समय में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों संबधित आधारभूत संरचना की समीक्षा की गई।
25 अक्टुबर 2025 को महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल का 01 दिवसीय दौरा जिसमें प्रशिक्षण, प्रशासनिक गतिविधियों तथा प्रशिक्षण से संबधित आधारभूत संरचना की समीक्षा की गई। इस दौरे के दौरान महानिदेशक महोदय द्वारा परिसर के अंन्दर CSR के तहत ।Ankur Play School के निर्माण कार्य एवं NTPC के सहयोग से झीलों के सफाई का शिलान्यास किया गया।
(च) विषेष उपलब्धियाँः- वर्ष 2025 में संस्थान द्वारा प्राप्त उपलब्धियॉ निम्नवत हैः-
INTER FRONTIER ANTI SABOTAGE CHECK COMPETITION का आयोजन एवं समापन हुआ जिसमें FTR HQ JAMMU को विजेता एवं FTR HQ NORTH BENGAL को उपविजेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हजारीबाग स्थित कर्जन ग्राउंड में गणतन्त्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्पन्न हुई पुलिस परेड में संस्थान की बैंड प्लाटून टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
(छ) CSR परियोजनाओं का क्रियान्वयनः- प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, हजारीबाग ने अपने क्षेत्राधिकार में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को सफलतापूर्वक शुरू किया है। ये परियोजनाएं स्थानीय समुदाय के शिक्षा और कल्याण पर केंद्रित हैं।
मुख्य परियोजनाएँ:-
Ankur Play School का निर्माणः- परिसर के अंन्दर CSR के तहत ।Ankur Play School का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
झीलों के सफाई:- NTPC के सहयोग से झीलों के सफाई का शिलान्यास किया गया।
प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, हजारीबाग और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) रांची के बीच स्थानीय लोगों के लिए आधुनिक फिजियोथेरेपी उपकरण उपलब्ध कराने का समझौता हुआ है।
TC&S BSF HZB के लिए Fire Tender:- टाटा स्टील द्वारा वित्त पोषित यह परियोजना वर्तमान में प्रक्रियाधीन है।
(ज) निर्माण कार्य:- अभियांत्रिकी शाखा के अन्तर्गत निम्नलिखित कार्य किया गया/प्रगतिशील है:-
संस्थान परिसर के पी०टी० ग्राउण्ड पर Synthetic track लगाने का काम प्रगति पर है।
Sewage Treatment Plan (STP) का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
झारखण्ड सरकार के जल शक्ति अभियान के तहत Water suplly line का कार्य प्रगति पर है।
सोलार लाइट लगवाने का कार्य प्रगति पर है।
(झ) बावा/कल्याणकारी गतिविधियाँः- बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रहरी संगिनियों व वीरांगनाओं के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
(ञ) चिकित्सीय गतिविधियाः- संस्थान द्वारा दिनांक 01 अक्टुबर 2025 को Natinal Blood Donate Day के अवसर पर परिसर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।
(ट) शैक्षणिक गतिविधियाँंः- अंकुर प्ले स्कूल में कृतज्ञता दिवस ;(Gratitude Day) पर कार्ड मेकिंग, चित्रकला कार्यशाला एवं बाल दिवस एवं वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया।
(ठ) सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएँंः- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्विज, सिलाई बुनाई, कढ़ाई, केक मेकिंग, अन्ताक्षरी, बच्चों के लिए Dance व Fancy dress प्रतियोगिता, दिपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया एवं वीरांगनाओं के सम्मान में प्रिती भोज का आयोजन किया गया।
धन्यवाद








