
घटना में शामिल सभी हत्यारों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिजन को नौकरी व मुआवजा देने की मांग
रामनवमी की जुलूस में 29 मार्च को बड़ा बाजार निवासी अभिषेक कुमार वर्मा की हुई नृशंस हत्या के मामले को लेकर चंद्रवशंी समाज की राज्य स्तरीय बैठक जिला परिसदन हजारीबाग में हुई। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के देवघर जिलाध्यक्ष राहुल कुमार चंद्रवंशी, वरीय पत्रकार उमेश प्रताप, माकपा के जिला सचिव गणेश कुमार सिट्टू, विजय वर्मा (अमृतनगर) कांग्रेसी नेता सुरजीत नागवाला, विजय वर्मा (खपरियावां), सागर वर्मा (रांची), पप्पू चंद्रवंशी, प्रदीप रवानी, किशोर रवानी, भीम रवानी, सुरज कुमार सिंह, देवेंद्र चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी, संदीप कुमार चंद्रवंशी, राजेश वर्मा, राकेश वर्मा, अनिकेश वर्मा (देवघर), विजय वर्मा, सुधीर चंद्रवंशी (डाल्टेनगंज) अमित कुमार रवानी बीरंेंद्र कुमार उर्फ बीरु (बगोदर), सुखदेव प्रसाद रवानी, प्रदीप रवानी, किशोर रवानी, मनोज रवानी सहित राज्य के विभिन्न जिलों से चंद्रवंशी समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
चंद्रवंशी समाज के लोगों ने एकजुट होकर अभिषेक कुमार वर्मा की हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को नौकरी व समुचित मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से किया। राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज अब अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा, मृतक के परिजनों को पूरा इंसाफ मिलनी चाहिए। हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं, जो भी सहयोग की जरुरत पड़ेगी उसे किया जायेगा। चंद्रवंशी समाज पीड़ित परिवार को न्याय दिला कर रहेगा।

चंद्रवंशी समाज ने अभिषेक वर्मा के परिजनों को किया आर्थिक सहयोग, बहन की शादी का पूरा खर्च उठाएगा चंद्रवंशी समाज
हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार वर्मा की नृशंस हत्या मामले को लेकर चंद्रवशी समाज ने जिला प्रशासन और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और समुचित मुआवजा देने की मांग करेगा। जल्द ही समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से रांची जाकर मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से वाकिफ करवा कर कार्रवाई की मांग करेगा।
इस मुद्दे पर समाज की हुई बैठक के बाद 7 अप्रैल को समाज के सैकड़ों लोग पीडित परिजन से मिलकर आर्थिक सहायता दिया और आगे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। चंद्रवंशी समाज के लोगों ने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अभिषेक कुमार वर्मा की बहनों का विवाह समाज करेगा। श्राद्ध कार्यक्रम के बाद समाज का एक प्रतिनिधिमंडल पुनः पीड़ित परिजन से मिलकर इस मसले पर गंभीरता से विचार- विमर्श करेगा।








