भारतीय रेलवे दिन-ब-दिन हो रही है बेहाल, अंबा प्रसाद ने फेसबुक लाइव के माध्यम से उजागर की कमियां


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से तत्काल संज्ञान लेने हेतु की मांग


बड़कागांव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने भारतीय रेलवे की कमियों को फेसबुक लाइव के माध्यम से उजागर किया. बंगाल चुनाव को लेकर हटिया से हावड़ा ट्रेन यात्रा के दौरान पूर्व विधायक अंबा प्रसाद समस्त हजारों की संख्या में ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जिसे अंबा प्रसाद ने फेसबुक लाइव के माध्यम से दिखाने की कोशिश की।

अंबा प्रसाद ने बताया कि जिस ट्रेन में वह सफल कर रहे थे वह लगभग 4 से 5 घंटे लेट चल रहे थे ट्रेन में पानी की कोई सुविधा नहीं शौचालय में एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा था और खाने-पीने की भी किसी प्रकार की सुविधा रेलवे द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी।

फेसबुक लाइव के दौरान ही अंबा ने एक अन्य महिला यात्री से बात की जिसने बताया कि खाना का कोई इंतजाम नहीं होने के कारण उनका लगभग 2 वर्षीय बच्चा भूख से तड़प रहा हैं और ऐसी स्थिति में रेलवे किसी प्रकार का इंतजाम नहीं कर रहा, आखिर बच्चा को कितना देर भूखा रखेंगे।

अंबा प्रसाद ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेने का मांग की। केंद्र सरकार पर निशाना चाहते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हम डिजिटल इंडिया की बात करते हैं लेकिन आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के लिए आम जनमानस तरस रहा है, भारतीय रेलवे उसका एक जीता जागता उदाहरण है।

Leave a Comment

7k Network