मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2026 के टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

सदर प्रखंड स्थित मनन विद्या निकेतन डंडई के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। स्कूल टॉप करने वाले विद्यार्थियों को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। कुल 42  विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से दसवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट हासिल करने के उपलक्ष में सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजहर अंसारी ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया और कहा कि यह मेहनत ही सफलता की कुंजी है हमारे विद्यार्थियों ने मेहनत किया है यह उसकी उसी का प्रमाण है कि सभी ने विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यालय के शिक्षक इतेखाब अलि, सुनील कुमार, संतोष प्रसाद, सुचित सिंह, कृष्णा कुमार, कुणाल कुमार, मैमुन निशा, नाजिया परवीन, शम्मा परवीन, रोजी खातून, अदिति कुमारी, अनन्या कुमारी, शाहिना खातून, खुशी कुमारी, मैं सभी बच्चों को बधाई दिए।

Leave a Comment

7k Network