हजारीबाग; मेरु रेहदा डैम में डूबे तीन बच्चे दो की मौत एक गम्भीर।
सदर प्रखंड के मेरु स्थित रेहदा डैम में तैरने के ख्याल से चार बच्चे शाम को 3:00 बजे रेहदा डैम गए जिसमें रघु कुमार उम्र 12 वर्ष पिता राजेश रजक जो मेरु स्तिथ एस राधाकृष्णन एकेडमी स्कूल का 8वीं का छात्र था,दिनेश कुमार उम्र 15 वर्ष पिता सुरेश राम जो केंद्रीय विद्यालय मेरु BSF मैं 10वीं का छात्र था जिसकी स्तिथि चिंता जनक बनी हुई है वहीं तीसरा आंसू कुमार उम्र 12 वर्ष पिता अजय प्रसाद गाड़ी साडम निवासी जो हजारीबाग DAV 8वीं का छात्र था। सभी के पिता BSF में कार्यरत है और अभी पोस्टिंग में है।
बताया गया दिनेश कुमार का भाई रुपेश कुमार भी साथ में गया था इन तीनों के डूब जाने के बाद रूपेश कुमार उम्र 12 वर्ष जो एस राधाकृष्णन एकेडमी में छठी क्लास का छात्र था के द्वारा आसपास जानवरों को चरा रहे लोगों को सूचना दिया जिसके बाद मेरु पंचायत के प्रतिनिधियों को इसकी सूचना मिली BSF को इसी सूचना दी गई मौके पर BAF के द्वारा पहुंचकर वॉटर बोट के जरिए काफी मशक्कत के बाद दो बच्चों को निकाला गया और तीसरे बच्चे को काफी मसक्कत के बाद ढूंढ कर बाहर निकल गया।
लोगों ने बताया कि डैम की मिट्टी धंसने की वजह से पानी के नीचे काफी दलदल था जिसमें ऊपर से कूदने के बाद बच्चे दलदल में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके तीनों में से दिनेश कुमार को छोटन मेहता वार्ड सदस्य अम्बाडीह और सुरेश प्रसाद मेरु निवासी के द्वारा आनंद फानन में BSF के अस्पताल ले जाया गया जहां से हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया जिसकी स्तिथि चिंता जनक बनी है।
इस हादसे की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची लोग भारी संख्या में पहुंचकर जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर कौन बच्चे हैं। मौके पर मौजूद मुश्किल थाने के पुलिस के साथ मेरु पंचायत से सभी प्रतिनिधियों के साथ सिलवार पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र राम सदर विधायक श्री मनीष जायसवाल भी मौका ए वारदात पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिए।
विज्ञापन













