कटकमदाग में जनता त्रस्त अधिकारी मस्त
कटकमदाग प्रखंड में नही होता जनता का कोई भी काम , 2021-22 के म्यूटेशन के 122 मामले अभी तक पेंडिंग।
हजारीबाग जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कटकमदाग प्रखंड मैं जनता त्रस्त है तथा अधिकारी और वहां काम करने वाले कर्मचारी मस्त ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कटकमदाग मुख्यालय में जनता का कोई काम नहीं किया जाता है तथा लगभग दो हजार के ऊपर के जमीन के म्यूटेशन अभी भी पेंडिंग पड़े हुए हैं इसे लेकर कटकमदाग से कांग्रेस नेता उदय साव तथा समाजसेवी एवम वकील प्रभु कुमार ने हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय कों कितने ही बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है ।
हाल यह है कि मुख्यालय में रोज कटकमदाग के जनता अपने काम से पहुंचती है परंतु काम ना होने पर उदास मन से फिर से अपने घर वापस लौट जाती है इससे जनता में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है तथा लोग प्रशासन के खिलाफ विद्रोह करने की चेतावनी भी दे रहे हैं। ऑनलाइन चेक करने पे पता चला है की 2021-22 के 122 म्यूटेशन भी अभी पेंडिंग पड़े हुए हैं जबकि सेवा के अधिकार अधिनियम 2011 के अनुसार कोई भी सरकारी काम 30 दिनों के अंदर किया जाना था तथा उसी अधिकार अधिनियम के तहत जिस भी टेबल पर 303 यह अधिनियम रुका हुआ पाया जाता उस अधिकारी पर कार्रवाई करने की बात कही गई है परंतु कटकमदाग में एक 1 साल से जमीन संबंधित काम पेंडिंग पड़े हुए हैं परंतु किसी भी अधिकारी या किसी भी कर्मचारी पर इसके लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती है साफ शब्दों में कहा जाए तो यहां अफसरशाही हावी है।
कटकमदाग प्रमुख कुमारी विनीता ने कहा है कि इस संबंध में उन्हें भी जानकारी प्राप्त हुई है तथा वो अंचल के अधिकारियों से बात कर के इसका समाधान करने की कोशिश करेंगे अगर उनके प्रयास के बाद भी जनता की परेशानी का समाधान नही होता है तो वो इस मुद्दे को जिले के वरीय अधिकारियों से बात कर के समाधान करूंगी..











