हजारीबाग; आश्वासन के बाद बिजली मिस्त्री के शव का हुआ अंतिम संस्कार।

हजारीबाग; आश्वासन के बाद बिजली मिस्त्री के शव का हुआ अंतिम संस्कार।

दारू //रविवार को ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहे बिजली मिस्त्री आशीष सिंह की गिरकर हुई दुखद मौत के बाद सोमवार को गमगीन माहौल में जोहनिया शमशान घाट में अंत्योष्टि की गई। इससे पूर्व रविवार की शाम को उसका शव आने के बाद ग्रामीणों ने NH 100 सड़क को करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थीं और राहगीर काफी परेशान दिखे। 
मृतक के परिजन मुआबजा के तौर पर एक सरकारी नॉकरी और नगद सहायता देने की मांग कर रहे थे तीन घंटे के जाम के बाद भी परिजनों को सिर्फ कोरा आश्वाशन ही मिला। ज़िला पार्षद गीता देवी ने पांच हज़ार नगद और पचास हज़ार रुपैये मृतक की बेटी की शादी के समय देने की बात कही। अंचलाधिकारी नीतू कुमारी ने आवश्यक कागजी करवाई के बाद नियमो के तहत बीस हज़ार रुपैया देने की बात कही विजली विभाग ने भी किसी तरह की मुआबजा देने से इनकार कर दिया। 
आशीष की मौत विभागीय लापरवाही से हुई या महज दुर्घटना थी यह बात अभी भी पहेली ही बनी हुई है। इस बारे में दारू थाना का प्रभार संभाल रहे अशोक टुड्डू ने सोमवार की शाम तक घटना के संबंध में किसी भी तरह का आवेदन मिलने से इनकार किया है। परिजनों ने कोरी आश्वाशन मिलने  के बाद पुलिस की सहायता से मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए रविवार की रात्रि भेजा गया। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद भारी मन से उसका दाह संस्कार किया गया।
संवाददाता- महेश कुमार साव की रिपोर्ट।
विज्ञापन

बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिये एक मात्र प्रतिष्ठान
ALPHA CORNER



Leave a Comment

7k Network