हजारीबाग; सीमा सुरक्षा बल, मेरू में दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुईं श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार।
– कठिन बुनियादी प्रशिक्षण के पश्चात 370 सीमा प्रहरी देश सेवा को समर्पित //
सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, मेरू हजारीबाग के ‘रानी झांसी परेड ग्राउण्ड‘ में दिनांक 23 अप्रैल 2022 (शनिवार) को बैच संख्या 156 व 157 के 370 नवआरक्षक जो भारत के विभिन्न प्रांत जैसे असम, केरला, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर एवं पुदुचेरी से है, 44 सप्ताह के कठिन परिश्रम, लगन एवं कड़ी साधना के साथ बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर दीक्षांत परेड मे शामिल हुए। इन नवआरक्षकों के दीक्षांत समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार उपस्थित हुईं और परेड की सलामी ली व परेड का निरीक्षण किया। श्री पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक, एस0टी0सी0 एवं टी0सी0एस0 द्वारा उनकी अगुवाई की गई। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के अलावा हजारीबाग परिक्षेत्र एवं आस पास के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य महानुभाव भी उपस्थित रहें। दीक्षांत परेड में शामिल 370 नव आरक्षकों ने संविधान की रक्षा, राष्ट्र की एकता, अखंडता व संप्रभुता बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ ली तथा शानदार ड्रिल और मार्च पास्ट कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने ओवरआल बेस्ट परफॉरमेंस समेत विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नवआरक्षकों को पुरूस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया।
ज्ञात हो कि सहायक प्रशिक्षण केन्द्र मेरू, हजारीबाग में कुल 1486 नव आरक्षको का बुनियादी प्रशिक्षण अप्रैल 2021 से प्रदान किया जा रहा है। बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात बैच संख्या 150 व 151 केे 375 नवआरक्षकों की दीक्षांत परेड दिनांक 05 मार्च 2022, बैच संख्या 152 व 153 के 368 नवआरक्षकों की दीक्षांत परेड दिनांक 25 मार्च 2022 एवं 154 व 155 के 371 नवआरक्षकों की दीक्षांत परेड दिनांक 08 अप्रैल 2022 संपन्न हुई थी।
बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार ने अपने अभिभाषण में दीक्षांत परेड में शामिल सभी नवआरक्षकों को बधाई दी। साथ ही उन्होने इन नवआरक्षकों के माता-पिता एवं परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि आप धन्य है आपने अपने सपूतों को, सीमा सुरक्षा बल में भेजकर देश-सेवा के कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर उन्होने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह की वीरता और बलिदान का संक्षिप्त विवरण देते हुए भारत सरकार द्वारा अज़ादी अमृत महोत्सव के अर्न्तगत उनके पैतृक गांव जगदीशपुर, आरा में मनाये जा रहे विजयोत्सव का भी जिक्र किया।
श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार का जन्म झारखण्ड राज्य के दुमका जिला स्थित गाव अजमेरी में, एक कृषक परिवार में वर्ष 1970 में हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दुमका में ही ग्रामीण परिवेश में हुई, तत्पश्चात इन्होने रांची विश्वविद्यालय में इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1998 मे कोडरमा विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपनी विजय उपरांत लगातार कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2000, 2005 एवं 2009 में जीत दर्ज कर उन्होने राज्य सरकार में कोडरमा क्षेत्र का प्रतिनिधित्तव चार बार लगातार किया है। वर्ष 2013 में वह झारखण्ड राज्य सरकार में जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास मंत्री भी रही हैं। वर्ष 2019 में वह कोडरमा लोकसभा सीट से रिकार्ड़ मतो से जीत कर सांसद बनी। इनकी पहचान एक संघर्षशील , लगनशील, कर्मठ एवं स्वच्छ छवि के लोकप्रीय जननेता के रूप में रही है। जुलाई 2021 से इन्होने केन्द्रीय मंत्री के रूप में शिक्षा राज्य मंत्री का दायित्व संभाला है।
परेड़ की समाप्ती उपरांत सीमा सुरक्षा बल के नवआरक्षकों व संस्थान के जवानो एवं साथ ही केन्द्रीय विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल मेरू के छात्र-छात्राओं ने अपनी रोमाचंक प्रस्तुति दी गई, जिनमें योग और फिजिकल फिटनेस का बेहतरीन प्रदर्शन पेश किया गया। कार्यक्रमो की श्रृंखला में सर्वप्रथम सीमा सुरक्षा बल ब्रास बैंड द्वारा भी देशभक्त गीतों की धुने बजाई गई जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। तत्पश्चात नवआरक्षकों द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं पर आधारित कार्यक्रम पेश किया गया। केन्द्रीय विद्यालय के छात्राओं ने छोटा नागपुर परिक्षेत्र में लाकप्रिय गीतों पर मनलुभावन संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया, जिसे स्थानीय लोगों ने खुब सराहा। भारत देश की विविधताओं में एकता पर आधारित छात्राओं की नृत्य श्रृंखला की सभी दर्शकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों की देशभक्ति पर आधिारित कार्यक्रम ने सभी को रोमांचीत कर दिया।
इस बार की परेड़ में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार प्रस्तुत किए गए सीमा सुरक्षा बल अकादमी के चेतक दल जिसने 2 मिनट से भी कम समय में मारूति जिप्सी को खोल कर बाधा पार उपरांत जोड़ कर सभी दर्शकों को अचंभित कर दिया। हर बार की भांति दीक्षांत परेड का सबसे दिलचस्प कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल की मोटर साईकिल टीम जाँबाज की हैरतअंगेज प्रस्तुति रहीं, जिसका आगाज़ निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, टीम कप्तान द्वारा पोल राईडिंग (सलामी/जाँबाज सैल्युट) से हुई व समस्त जाँबाजों ने तिरंगा हाथ में लेकर एक साथ मोटर साईकिलों पर सवार होकर हिमालय पर्वत की आकृति बनाकर फ्लैग मार्च की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात इन बहादुरों द्वारा निरन्तर हैरत अंगेज कारनामों का सिलसिला चालू हुआ, जिनमें इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पोल राईडिंग, फ्लैग मार्च, एरो पोजीशन, लैग गार्ड, लैदर विद जम्प, बैक राईडिंग पोल, लेयिंग ऑन सीट राईडिंग, महाशक्तिमान, नैक राईडिंग, शीर्ष आसन, चेस्ट जम्प, लैडर ट्रीपल, फिस राईडिंग, 5 मैन बैलेंस, पोल इक्सरसाईज, सीटिंग ऑन पोल, रोप राईडिंग, सेल्फी पोजीशन, राफेल, म्यूजिकल राइड,, चेस्ट जंप एवं फायर जंप इत्यादि हैरतअंगेज करतब शामिल रहे।
इस दौरान टीम लीडर इंस्पेक्टर अवधेश सिंह द्वारा मोटरसाइकल को आग के गोले से पार करके, एवं 12 फिट के पोल पर सवार होकर उल्टी दिशा में बैठकर बैक राईडिंग करके ने सभी को अपने हतप्रभ करनामों से आश्चर्यचकित कर दिया। परेड स्थल पर सीमा सुरक्षा बल में प्रयोग होने वाले हथियारों की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जो सभी के कौतूहल का केन्द्र रहीं।
श्री मुकुंद कुमार झा, समादेष्टा एवं मुख्य प्रशिक्षक, एस0टी0सी0 ने मुख्य अतिथि, उपस्थित अतिथियों, नवआरक्षकों के परिजनों एवं बी0एस0एफ0. के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं अन्य पद कार्मिक तथा उनके परिवार के सदस्य का इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए धन्यवाद दिया।
















