हज़ारीबाग; मुख्यमंत्री सर हम बच्चों की पुकार एक बार सुन लीजिए।

हज़ारीबाग; मुख्यमंत्री सर हम बच्चों की पुकार एक बार सुन लीजिए 
मुख्यमंत्री के आपदा प्रबंधन की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हजारीबाग जिला का पहला स्कूल होली क्रॉस जिला के सभी स्कूलों के खुलने के पहले ही स्कूल खोल कर बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान बच्चों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है, कि मुख्यमंत्री सर हम बच्चों की पुकार सुन लीजिए।
जी हां छोटे-छोटे बच्चों ने यह कहा कि सरकार एक और वैश्विक महामारी कोरोना के तीसरी लहर से सरकार बचने का आगाह करती है वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल खुलवाकर पढ़वाने का काम कर रही है। इस संबंध में होली क्रॉस स्कूल के बच्चों ने बताया कि सरकार पहले ऑनलाइन पढ़ा कर अब इम्तिहान के समय स्कूल खोल कर ऑफलाइन एक्जाम लेने की चिट्ठी तो निकाल दी है पर अभी भी कोरोना के तीसरी लहर गई नहीं। 

वही कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने बताया कि स्कूल तो खुला लेकिन स्कूल मे न तो सैनिटाइज की व्यवस्था की और ना ही थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की है ऐसे में बच्चों को साल 2021 की घटना याद आने लगी है। बच्चों ने यह भी बताया कि परीक्षा के समय कक्षा खुलने से पढ़ाई और कितनी मजबूत होगी यह तो भगवान ही जानते हैं। साथ ही होली क्रॉस स्कूल अभिभावकों को एक नोटिस भी जारी कर कहा है कि अभिभावक अपनी सुरक्षा के अनुसार विद्यालय भेजे और  नोटिस में यह भी दर्शाया गया है कि यदि स्कूल आने वाले बच्चों को किसी तरह का कोविड-19 का लक्षण दिखाई देता है और कुछ होता है तो विद्यालय प्रबंधन इसकी जिम्मेवारी नहीं लेगी। 
इधर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्य के सभी स्कूलों को नोटिस दिया कि जो बच्चे ऑफलाइन कक्षा में शामिल नहीं हो रहे हैं वैसे बच्चे को ऑनलाइन ही पढ़ाया जाए फिर भी शहर के स्कूलों में उनकी बातों की अनदेखी की जा रही है। अभिभावकों ने भी मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को ऑफलाइन नहीं पढ़ा कर ऑनलाइन ही पढ़ाया जाए बच्चे आने वाले भविष्य हैं और संक्रमण के तीसरी लहर के चपेट में न आ जाएं।

Leave a Comment

7k Network