हज़ारीबाग; शहीद लांस नायक दीपक उरांव का आदम कद प्रतिमा के साथ निकला जुलूस।

हज़ारीबाग; शहीद लांस नायक दीपक उरांव का आदम कद प्रतिमा के साथ निकला जुलूस।

कटकमसांडी 23 अगस्त 2004 के शाम जम्मू कश्मीर के कूपवाड़ा सेक्टर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद लांस नायक दीपक उरांव का आदम कद प्रतिमा के साथ रविवार को क्षेत्रवासियो ने भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद और दीपक उरांव अमर रहे का नारा लगे। जुलूस पिपराही मोड़ से मुख्य पथ होते हुए चमगढ़ा बेलाटुकुर स्मारक स्थल लाया गया, जहां आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रतिमा का अनावरण होगा। 
इस आशय की जानकारी शहीद दीपक के मंझले भाई मंगल उरांव ने दी। उन्होंने बताया कि सरहद की हिफाज़त में शहीद हुए मेरे भाई की शहादत को जिला प्रशासन, सांसद-विधायक,  सामाजिक व राजनैतिक संगठनों द्वारा भूला दिया गया। मंगल ने बताया कि वर्ष 2004 में जब मेरे भाई दीपक का पार्थिव शरीर सैनिक सम्मान के साथ पैतृक गांव पथलकुदवा लाया गया, तो जिला प्रशासन द्वारा बड़े बड़े दावे किए गए। 
शहीद के आदमकद प्रतिमा के निर्माण की बात कही गई। मगर 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी शहीद के सम्मान में जिला प्रशासन के दावे विफल साबित हुए। अंत में मंगल उरांव ने अपने शहीद भाई के याद में स्वयं के खर्च से लांसनायक दीपक उरांव का आदम कद प्रतिमा का निर्माण कराया, जिसमें तकरीबन 50-60 हजार रूपए से अधिक का खर्च आया है। 
आदमकद प्रतिमा के निर्माण में मूर्तिकार फूलदेव राम जी जान से जुटे हैं, जो गिद्दी रेलिगढ़ा का निवासी है। मालुम हो कि दीपक उरांव चार भाईयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। दीपक के बड़े भाई बिरसा उरांव एवं संझले भाई भी बीएसएफ के जवान हैं। जबकि मंझले भाई मंगल उरांव गांव में खेती बाड़ी करते हैं। माता पिता इस दुनिया में नहीं हैं।

Leave a Comment

7k Network