प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद तोड़े गए ढलाई का मलवा रास्ते पर छोड़ा आवागमन हुआ बाधित।
सदर प्रखंड के मेरु में 15वें वित्त आयोग से जलील अंसारी के नाम से नाली के उपर स्लेप ढालने का योजना मुखिया के द्वारा दिया गया जिसका ठेका अनवर हुसैन व रामचंद्र साव को दिया गया।हर रास्ते के पास नाली के ऊपर पहले से ढलाई के उपर फिर से ढलाई किया गया ताके नापी ज्यादा आये और मोटा बिल बनाकर पैसा निकासी किया जाय।
हुवा ये के नाली के उपर दुबारा ढलाई करने के बाद रास्ते के पास ज्यादा ऊंचा हो गया जिसके चलते लोगों की गाड़ियां चाहे मोटरसाइकिल हो या फोरविलर लेजाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता इसमें पंचायत प्रतिनिधि JE ठिकेदार सभी की मिलीभगत थी। इस बाबत लोगों के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचना दिया गया मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचकर मामले की जानकारी ली और ढलाई के ऊपर फिर से किए गए ढलाई को तोड़कर हटाने की बात कही और इसका पेमेंट भी रोकने की बात कही गई दोबारा किए गए ढलाई को तोड़कर हटाया गया लेकिन वहीं रोड पर मलवा को छोड़ दिया गया।
कई दिन बीत जाने के बाद भी जब मलवा को नहीं हटाया गया तो लोगों ने मुखिया से फिर बात कर इसे हटाने की बात कही गई लेकिन मुखिया के द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया गया जब इस बाबत ठेकेदार अनवर हुसैन को मलवा हटाने के लिए लोगों ने कहा तो अनवर हुसैन के द्वारा बताया गया कि JE ने मलवा को 15 दिनों तक नहीं हटाने को बोला है। इस बात की जानकारी सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचना दी गई प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मुखिया से बात करती हूं।
अब देखना यह होगा कि कब तक इस अवरुद्ध किए गए मार्ग से मलवा हटा कर आवागमन सुचारू किया जाता है। और पंचायत का पैसा बर्बाद करने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।








