हज़ारीबाग; गन फैक्ट्री के उद्दभेदन मे भारी मात्रा मे आर्म्स समेत आर्म्स बनाने का सामान बरामद,सात गिरफ्तार।
विष्णुगढ़;- प्रखंड के मुख्य चौक सात माइल मोड़ के नजदीक एनएच 100 हजारीबाग विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे संचालित भारी मात्रा मे मिनी गन बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन हुवा है मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे भारी मात्रा में मिनी गन के फैक्ट्री का उद्दभेदन तब हुवा जब बिहार के मुंगेर से आयी एसटीएफ पूलिस टीम ने एक निशानदेही पर बिष्णुगढ़ पहुंचकर छापेमारी की साथ निभाया विष्णुगढ़ पुलिस।
इधर मामले पर विष्णुगढ़ थाना द्वारा घटना के 4 घंटे बाद मामले को सार्वजनिक किया हालांकि घटना के बाद पुलिस प्रशासन से पत्रकारों ने मामले पर जानकारी चाहि पर थाना प्रभारी द्वारा बाद में बुलाकर खबर की जानकारी देने की बात कह कर थाना से जाने को कहा डेढ़ घंटे बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विष्णुगढ़ थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा मिनी गन फैक्ट्री संचालन की मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिष्णुगढ़ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन कर अवैध रूप से हथियार बनाने संबंधी मशीन व अर्ध निर्मित हथियार एवं अन्य सामग्री को बरामद किया अवैध मिनी गन फैक्ट्री के संचालन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं।
पुलिस टीम द्वारा इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है गिरप्तार लोगों मे मोहम्मद अख्तर बोकारो जिले के नावाडीह, मोहम्मद समीर अख्तर नावाडीह चंद्रपुरा, मोहम्मद मुश्ताक मोहम्मद इमरान सोनू आलम मोहम्मद नसीम मोहम्मद इमरान मुंगेर जिले के माता स्कूल हजरतगंज थाना कासिम बाजार निवासी है हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया की गन फैक्ट्री संचालीत बल्डिंग किसका है।
संचालन का मुख्य हीरो कौन है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैड़ा के किर्तोडीह निवासी का दो मंजिला मकान है जिसमें गन फैक्ट्री चल रहा था इधर छापेमारी पुलिस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिष्णुगढ़ थाना प्रभारी के अलावे भागीरथ पासवान, प्रशांत कुमार मिश्रा, संत कुमार पाठक, शशिकांत, प्रेमा तिर्की एवं थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे पुलिस द्वारा घटना स्थल से 52 पीस अर्ध निर्मित पिस्टल,लेथ मशीन,मिलिंग मशीन,शार्पनिंग टूल,ड्रिलिंग मशीन, साथ हीं 40पीस अर्ध निर्मित पिस्टल बट, जनरेटर के अलावे दो मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फ़ोन जप्त किया गया है मुख्य सड़क के किनारे एक बड़ी मिनी गन फैक्ट्री का संचालन के साथ निर्माण तस्करी और उद्दभेदन के बाद पुलिस प्रशासन घेरे में।








