B.S.F. मेरू कैम्प ने सेन्ट स्टीफन स्कूल, हजारीबाग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया।
भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप, श्री डी. के. शर्मा, महानिरीक्षक, टी.सी.एण्ड एस. व एस.टी.सी. की पहल पर आज, दिनांक 23 अक्टूबर 2021 प्रातः 0930 बजे से सेन्ट स्टीफन स्कूल, हजारीबाग के 14 शिक्षकों एवं 161 विद्यार्थियों के एक दल, जिसमें 83 छात्र एवम् 78 छात्राएं सम्मलित रहेे, के लिए मेरू केम्प में एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया। केन्द्र के विशिष्ठ प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी प्रशिक्षकों के द्वारा दौरे का संचालन किया गया। दौरे के दौरान कोविड 19 प्रोटाकॉल का पूर्णतः पालन किया गया।
सर्वप्रथम, उन्हे सीमा सुरक्षा बल के कार्यकलापों, भुमिका और दायित्तवों के बारे में विस्तार पुर्वक बताया गया। तत्तपश्चात भ्रमण के सबसे रोमांचक भाग में कमाण्डों प्रशिक्षकों द्वारा कृत्रिम दीवार पर रैपलिंग आदि का प्रदर्शन किया गया। इसे देख समस्त छात्र-छात्राएं आश्चर्यचकित एवं रोमांचित थे और कुछ छात्र-छात्राओं ने स्वंय भी इसका अनुभव व अभ्यास किया। इसके बाद इस दल को हथियारों के संग्रहालय व आई.ई.डी. संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। जिसके दौरान आम-जानकारी एवम् विधार्थियों की जिज्ञासा अनुरूप सभी सवालों पर बखूबी जानकारी देकर ज्ञानवर्धन किया गया।
इसके बाद दल को एस.टी.एस, मेरू कैम्प परिसर स्थित टैक्टीक्ल एण्ड सपौर्ट वैपन ब्लाक में सीमा सुरक्षा बल की राष्ट्रीय सुरक्षा में भूमिका और कार्य, नागरिकों के प्रति दायित्वों, उपलब्धियों, जीवन शैली एंवम उन सब के लिए सीमा प्रहरियों को सदैव तत्पर रहने के लिए कठिन प्रशिक्षण आदि पर आधारित डाकुमेंटरी फिल्म दिखाई गई। उत्सुक विद्यार्थियों ने इसके उपरान्त अपने प्रश्नों से प्रशिक्षकों से भरपूर जानकारी जुटाई। भ्रमण अवधि के दौरान संस्थान के अधिकारी प्रशिक्षक मार्गदर्शन एवम् सुरक्षा के लिए हर पल विधार्थियों के संग रहे।
भ्रमण के समापन पर स्कूल के अध्यापकों, विधार्थियों व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने एक साथ मेरू कैम्प स्थित कलौल झील का भ्रमण किया, यहाँं सभी लोगो ने जल-पान भी किया। स्कूल प्रबंधन की तरफ से दल ने यादगार स्वरूप सीमा सुरक्षा बल को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
श्री डी. के. शर्मा, महानिरीक्षक, टी.सी.एस. व एस.टी.सी. ने छात्रों को अपने संदेश में कहा की मैं इस दल के सभी छात्र व छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ साथ ही आशा भी करता हूँ की आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ती में कामयाब होंगे व अपने शिक्षकों, अभिवावकों एवं राष्ट्र का नाम रौशन करेंगे।








