हजारीबाग। सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित ओरिया पंचायत के ग्राम बिरबिर में मां दुर्गे नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल हुआ। फाइनल मुकाबला सिलवार टीम बनाम मेरु टीम के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में सिलवार की टीम एक गोल से विजेता बनी। सिलवार टीम ने 4/3 से मेरु टीम को पराजित कर इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
एक टूर्नामेंट में रांची, रामगढ़, कोडरमा, चतरा और हजारीबाग जिले की कुल 70 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेफरी परमेश्वर गो ने निर्णायक की भूमिका निभाई। टूर्नामेंट को सफल बनाने में युगल यादव, मनोज साहू, अशोक यादव, विनय यादव, रणजीत यादव, महेंद्र यादव, अमर पासवान, गिरजा पासवान, गौतम वर्मा, जगदीश वर्मा, कुंदन यादव समेत अन्य लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार और भैया मुरारी सिन्हा उपस्थित हुए और फुटबॉल में किक मारकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया।
मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में फुटबॉल के खेल को हमारे द्वारा आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के माध्यम से एक बार पुनः जीवंतता प्रदान करने की सकारात्मक पहल की गई जो सार्थक हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण पिछले 2 वर्षों से नमो फुटबॉल का आयोजन बाधित है लेकिन स्थिति सामान्य रही तो आने वाले वर्ष नमो फुटबॉल टूर्नामेंट एक नए कलेवर में आयोजित होगा जिसमें हर गांव के खिलाड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया।
टूर्नामेंट के फाइनल के पश्चात विजेता टीम को 21 हजार रूपए, विजेता टीम को 15 हजार रूपए और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 5 हजार रूपए आयोजन समिति की ओर से अतिथियों के हाथों भेंट कर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया ।








