इस अवसर पर श्री डी.के.शर्मा, महानिरीक्षक ने कहा भारत सरकार द्वारा जारी फिट इंडिया अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियानों के अहम भागीदार के तौर पर सी.सु.बल हमेशा से ही बढ़ चढ़ कर क्रियाशील हैं एवं बल में हमेशा से ही शारीरिक तंदुरूस्ती ओर साफ-सफाई को सर्वोपरि रखा गया है। श्री शर्मा ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी के “स्वच्छ भारत – श्रेष्ठ भारत” के सपने को पुरा करना हम सबका कर्त्तव्य और दायित्तव है।
यह प्लाग रन का आयोजन एक प्रयास है, जिसके द्वारा आज दैनिक पी.टी. सत्र के दौरान सीमा प्रहरीयों द्वारा रास्ते में मिले कुढे को इक्क्ठा किया व निपटान किया गया, ताकि आम लोग जागरूक और प्रेरित होकर अपने दैनिक जीवन की कार्यशेली में इसे अपनाये, जिससें कचरा मुक्त मेरू बने। उन्होने आगे कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल निरन्तर आगे भी करती रहेगी, क्योंकि स्वच्छता हर किसी का, हर दिन, हर पखवाडे और हर साल चलने वाला अभियान है। स्वच्छता जीवन शैली है, जीवन मंत्र है।








