स्वच्छ भारत अभियान-2.0 – सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प परिसर में प्लॉग रन का आयोजन।

स्वच्छ भारत अभियान-2.0 – सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प परिसर में प्लॉग रन का आयोजन।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गए स्वच्छ भारत अभियान के दूसरे चरण के तहत श्री डी. के. शर्मा, महानिरीक्षक टी0सी0एस0 एंव एस0टी0सी0 के तत्वावधान में आज दिनांक 09 अक्टूबर 2021, प्रातः 0500 बजे विशेष प्लॉग  रन का आयोजन किया गया जिसका मूल उद्देश्य दैनिक व्यायाम के साथ साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। सी.सु.बल मेरू के सभी उपस्थित अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने इस विशेष दौड में भाग लिया एवं छोटे छोटे दल बनाकर मेरू कैम्प परिसर एवं आसपास के इलाके के अलग-अलग जगहों से कुड़े-कचरे के ढेरों को इक्कठा किया, निपटान किया एवं इलाके की साफ सफाई की।

इस अवसर पर श्री डी.के.शर्मा, महानिरीक्षक ने कहा भारत सरकार द्वारा जारी फिट इंडिया अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियानों के अहम भागीदार के तौर पर सी.सु.बल हमेशा से ही बढ़ चढ़ कर क्रियाशील हैं एवं बल में हमेशा से ही शारीरिक तंदुरूस्ती ओर साफ-सफाई को सर्वोपरि रखा गया है। श्री शर्मा ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी के “स्वच्छ भारत – श्रेष्ठ भारत” के सपने को पुरा करना हम सबका कर्त्तव्य और दायित्तव है। 

यह प्लाग रन का आयोजन एक प्रयास है, जिसके द्वारा आज दैनिक पी.टी. सत्र के दौरान  सीमा प्रहरीयों द्वारा रास्ते में मिले कुढे को इक्क्ठा किया व निपटान किया गया, ताकि आम लोग जागरूक और प्रेरित होकर अपने दैनिक जीवन की कार्यशेली में इसे अपनाये, जिससें कचरा मुक्त मेरू बने। उन्होने आगे कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल निरन्तर आगे भी करती रहेगी, क्योंकि स्वच्छता हर किसी का, हर दिन, हर पखवाडे और हर साल चलने वाला अभियान है। स्वच्छता जीवन शैली है, जीवन मंत्र है।

Leave a Comment

7k Network