हजारीबाग; युवक पर विश्वासघात, धोखाधड़ी एवं जान से मारने के संबंध में दारू थाने में हुआ केस दर्ज।

हजारीबाग; युवक पर विश्वासघात, धोखाधड़ी एवं जान से मारने के संबंध में दारू थाने में हुआ केस दर्ज।
मामला दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कविन्द्र कुमार उर्फ श्रवण सुंडी पिता योगेंद्र साव खरिका निवासी के खिलाफ महेश कुमार साव पिता पन्नू साव मेढकुरी कला निवासी ने दारू थाने में विश्वासघात, धोखाधड़ी एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दारू थाने में मामला दर्ज कराया है।

महेश कुमार साव के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि कविन्द्र कुमार ने जमीन कारोबार के मामले में ₹9 लाख और ₹5 लाख जो मेरा पैसा कविन्द्र कुमार के पास में ही कमेटी खेलवा रहा था जो जमा था वह पैसा भी ठक कर ले लिया यानी टोटल ₹14 लाख रुपए हमसे लिए जिसमें ₹5 लाख राजन सिन्हा जो दारू बकसीडीह के निवासी हैं इनके खाते में ट्रांसफर करवाया क्योंकि जमीन का मुख्य एग्रीमेंटर राजन सिन्हा थे राजन सिन्हा ने कविन्द्र कुमार को यह जमीन एग्रीमेंट किया और कविन्द्र कुमार मुझे एग्रीमेंट किया (जिसका एग्रीमेंट नंबर 06AA381514 है) और यह बोला कि जमीन में जो भी लाभ होगा इसमें से 50% आपको देंगे जमीन बिक्री होने के बाद इसमें ₹40 लाख का लाभ हुआ इसकी सूचना कविन्द्र कुमार ने मुझे दी जब मैं अपने पूंजी का रुपया और लाभ का हिस्सा मांगा तो वह साफ इनकार कर गया और आनाकानी करने लगा जब हम इनके पिता योगेंद्र साव से यह बात कहा तो वह भी साफ इंकार कर गए और अपने बेटे को ही बुरा भला कहने लगे जब मैं इस बात को समाज के सामने रखा तो कविन्द्र कुमार मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा कई बार मैंने पंचायत बिठाया मामला सुलझाने की कोशिश किया परंतु प्रत्येक बार कविन्द्र कुमार ने पंचायत में आने से मना कर दिया।

महेश कुमार साव ने बताया कि मैं एक साधारण सा शिक्षक हूं अपना सेंटर चला कर कुछ पैसा अर्जित किया था कविन्द्र कुमार के झांसे में बताए हुए लाभ के चलते मैंने अपने सभी रिश्ते परिवार से पैसे एकत्रित करके और कुछ रुपया ब्याज पर उठाकर पूंजी लगाया था ताकि कुछ लाभ कमा सकूं लेकिन कविन्द्र कुमार नातो मुझे पूंजी दे रहा है और ना ही लाभ दे रहा है।

इस संदर्भ में दारू थाने में आवेदन देने के बाद कविन्द्र कुमार के द्वारा थाने परिसर में पंचायत के माध्यम से मामला रफा-दफा करने के लिए कई नामचीन लोगों को बुलाया लेकिन बात नहीं बनी। बीते कोरोना काल में मेरी तबीयत बहुत ज्यादा ही खराब हो गई थी जिसमें मेरे इलाज में ₹6 लाख खर्च हो गए जो कर्ज है कविन्द्र कुमार से जब पैसा मांग रहा हूं तो बड़े-बड़े लोगों की पैरवी लगाकर दो ढाई लाख रुपए देखकर ही मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रहा था उल्टा मेरे ऊपर ही छिनतई और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देने गया था दारू थाना प्रभारी ने गलत आवेदन देख थाने से डांट कर भगा दिया था दारू थाने में थाना प्रभारी के द्वारा कविन्द्र कुमार के खिलाफ जांच करते हुए आज दिनांक 01.10.2021 को 100/21 u/s 406,420,467,468 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Comment

7k Network