’आज़ादी का अमृत महोत्सव’ – उत्सव के प्रथम चरण समापन से पहले सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा प्रातः 0530 बजे से 30 किलोमीटर वॉकेथोन और विनोबा भावे विश्वविद्यालय, सभागार में विशेष बैंण्ड, प्रस्तुति एवं पोस्टर व पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन।
’आजादी का अमृत महोत्सव’ के प्रथम चरण पर भारत सरकार के दिशा-निदेर्शन में विगत 13 अगस्त 2021 से 02 अक्टूबर 2021 तक जारी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला में श्री डी0के0 शर्मा, महानिरीक्षक की तत्वावधान में आज, दिनांक 01 अक्टूबर 2021 को प्रातः 05ः30 बजे से सीमा सुरक्षा बल में विभिन्न स्थानों पर दो महत्वपुर्ण कार्यक्रमों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
1.फिट इंडिया आजादी दौड 2.0 के अर्न्तगत मेरू कैम्प में सीमा प्रहारी द्वारा 30 किलोमिटर वॉकेथोन का आयोजन – विगत 13 अगस्त 2021 से सीमा सुरक्षा बल निरन्तर दैनिक रूप से और अधिक अभ्यासरत है। आज दिनांक 01 अक्टुबर 2021 को प्रातः 0530 बजे से 30 किलोमिटर वॉकेथोन का आयोजन सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प में किया गया ।
श्री डी0 के0 शर्मा, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, श्री सुल्तान अहमद, उप महानिरीक्षक (प्रशासन) व श्री सी0 डी0 अग्रवाल, उप महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) तथा टी0सी0एस0 एवं एस0टी0सी0 सी0सु0बल मेरू के 23 अधिकारी, 72 अधिनस्थ अधिकारी एवं 147 अन्य कार्मिक कुल संख्या – 242 ने इसमें भाग लिया। वॉकेथोन मेरू कैम्प के प्रशासनिक परिसर से प्रारम्भ होकर मेरू गॉव, सिल्वार व अमृत नगर से होकर वापिस मेरू कैम्प का पुरा दौरा उपरांत 30 किलोमिटर दूरी तय करके प्रातः 0940 बजे मेरू परेड ग्राउंड में समाप्त हुई। इस अभियान में रास्ते के दौरान स्थानीय निवासियों ने समस्त कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया।
श्री डी0 के0 शर्मा, महानिरीक्षक ने जवानों को अपने संदेश में कहा की स्वास्थ्य ही जीवन का सार है, जीवन में स्वास्थ्य को प्रथम स्थान देना चाहिए। यह बात हम कोविड 19 महामारी के दौर में और बेहतरी से देख भी चुके है कि, जो शरीर स्वस्थ है उसमें बिमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता हमेशा रहती है और कोई भी बिमारी उस पर घातक सिद्व नहीं होगी। एक सैनिक होने के नाते हमें फिट रहना होगा ताकि यह आम जनमानस के लिए प्ररेणा रहे। हमें हमेशा अपने दैनिक जीवन में स्वेच्छा से इसे लगातार करते रहना है। शारीरिक फिटनेस से ही मन स्वस्थ रहेगा क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मन का भी निवास होता है।
2.विनोबा भावे विश्वविद्यालय, सभागार में विशेष बैंण्ड व सांस्कृतिक प्रस्तुति – ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर श्रृंखलाबद्व कार्यक्रम के तहत श्री डी0के0 शर्मा, महानिरीक्षक की तत्वावधान में आज, दिनांक 01 अक्टूबर 2021 को प्रातः 1115 बजे से विनोबा भावे विश्वविद्यालय, सभागार में विश्वविद्यालय, प्रशासन के साथ समन्वय एवं सहयोग से विशेष बैंण्ड व सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं सीमा सुरक्षा बल के जांबाजो की भावनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रकट करती पोस्टर एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री डॉ मुकुल नरायण देव, कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग रहे।
जिन्होने सर्वप्रथम प्रर्दशनी का उद्धघाटन किया एवं सभी पोस्टर एवं पेंटिंग को देखने के बाद सभागार में पधारे। जहाँ पर कर्नल वागी धुन बजाकर सीमा सुरक्षा बल बैंड ने उनका शानदार स्वागत किया।
तत्तश्चात उन्हाने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया।
जहाँ उनके साथ श्री डी0के0 शर्मा, महानिरीक्षक एवं अन्य सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी उनकी अगवानी में रहे। कार्यक्रम का आगाज़ सीमा सुरक्षा बल के गीत “हम सीमा के प्रहरी है, सीना तान खडें, हम भारत के गौरव की बन के पहचान खड़े़“ से किया गया, जिस दौरान बल के सभी कार्मिक खडें रहे।
आध्यपकगण, छात्र-छात्रांए अन्य कार्मिक,. मिडिया कर्मीयों से खचा खच भरे सभागार में उपस्थित सभी लोग रांमाचित एवं मंत्र मुग्ध हो गए, जब सीमा सरुक्षा बल के जॉज एवं ब्रॉस बैंण्ड ने देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों सिलसिला चालू किया एवं पूरे कार्यक्रम में तालियों गड़गड़ाहट, वन्दे मातरम, भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। ज्यादतर छात्र खड़े होकर नाचते व झुमते रहे । विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कलाकारों ने भी अनुठी एवं मनमोहक प्रस्तुतियॉं दी। कार्यक्रम के श्रीमती प्रभा देव की भी विशेष उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम का मुल उद्देेश्य गर्व के उन पलों को याद करना है, जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है। साथ ही आज की युवा पीढ़ी विशेषकर छात्र-छात्राएं को भारत की संस्कृति, सभ्यता, सबल भारत एवं गौरवपुर्ण इतिहास के प्रति सजग करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री डॉ0 मुकुल नरायण देव, कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, द्वारा अपने आर्शीवचनों ने सभी सीमा प्रहरियों के समपर्ण एवं प्रतिबद्वता की सरहाना की, स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए अपनी श्रृद्वांजली भी दी।
उन्होनें मेरू कैम्प के वरिष्ट अधिकारियों कोे सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भी भेंट किये। इस अवसर पर श्री डी0के0 शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, कि आजाद भारत का यह 75वां साल है और आजादी के बाद की हमारी वर्तमान पीढ़ी जोकि हमारे समक्ष आज बैठी है, को हमारे पूर्वजों के बलिदान, जो संधर्ष उन्होने आजादी हासिल करनें के लिए किया था उसको ताजा करने की यह एक पहल है। जिससे आप अपने इतिहास के साथ जुडे रहें और गौरवपुर्ण पक्ष को समझें।
उन्होने आगे कहा की सीमा सुरक्षा बल अपने सामाजिक दायित्व के निर्वाह में हमेशा आगे रही है इसी क्रम में इसी प्रकार के कार्यक्रम हजारीबाग टॉउन हॉल में कल दिनांक 30 सितम्बर 2021 को सांय 0530 बजे आम नागनिकों के लिए किया गया था और आज पुनः ’आजादी का अमृत महोत्सव’ को यादगार बनाने के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के इस सभागार में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है ताकि हमारे छात्र जो देश का भविष्य हैं वो भी आजादी के महत्व को समझें, महसूस करें और उनके अन्दर देश भक्ति की भावना और बढ़े।
उन्होने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों, आध्यपकगण, छात्र-छात्राओं, मिडिया कर्मी को धन्यवाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्हाने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग का इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए विशेष आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ खडें होकर राष्ट्रगान गाया।








