हज़ारीबाग; सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित करवाई कर तीन आरोपियों को दबोचा।
हज़ारीबाग दारू थाना क्षेत्र के रामदेव ख़ैरिका पंचायत में 17 सितंबर को नाबालिग दलित युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार मामले में दारू थाना पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए नामजद तीन आरोपियों को सोमवार की देर रात्रि में गिरफ्तार कर लिया।इससे पूर्व पीड़ित युवती के शेख बिहारी सदर अस्पताल में पुलिस को दिए गए फर्द बयान के आधार पर कांड संख्या 97/21 में आशीष महतो पिता नंदलाल कुशवाहा, दीपक मेहता पिता भुनेश्वर कुशवाहा, विनोद महतो उर्फ गुबला पिता दिनेश महतो सभी गोपलो निवासी व दो अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 506,376 डी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सोमवार की देर रात्रि चले पुलिसिया करवाई में सभी तीन नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों ने सामूहिक बलात्कार के आरोप को स्वीकार करते हुए अपने गलती को स्वीकार किया। युवकों का कहना था कि घटना वाले दिन वे दो बाइक में पांच लोग रामदेव ख़ैरिका फुटबॉल मैदान के पास शराब पी रहे थे तभी वहां युवती अपनी दो सहेलियों को लेकर प्रेमी से मिलने गई थी। वहां आरोपी युवकों ने अपने युवती को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था मे देख लिया।
आरोपी लड़को को देखकर उसकी दो सहेलियां और प्रेमी मौके से भाग गए जिसके बाद सभी पांच युवकों ने शराब के नशे में बारी बारी से बलात्कार किया। बलात्कार की घटना रात्रि 1 बजे से सुबह चार बजे तक हुई। बलात्कार के आरोपी युवकों में आशीष महतो और बिनोद महतो ने पीड़ित लड़की को बाइक से उसके घर तक पहुंचा दिया। घर जाने के बाद लड़कीं ने किसी को कुछ नही बताया अगले दिन तबियत बिगड़ने के बाद घर वालों को घटना की जानकारी मिली और मामला दर्ज कराया गया।
दारू थाना प्रभारी विद्यासागर चौरसिया ने बताया कि घटना बहुत ही दर्दनाक है । इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर पीड़ित युवती को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में पूरी मुस्तैदी से लगी हुई है।
संवाददाता- धीरज पूरी की रिपोर्ट।









