झारखंड विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री ने 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ का बजट किया पेश।

रांचीः झारखंड विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री ने 128900 करोड़ का बजट पेश किया आम अवाम के जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह बजट पेश किया गया है यह बात झारखंड आंदोलनकारी नेता सह हजारीबाग सदर प्रखंड सिलवार पंचायत के पूर्व मुखिया श्री महेंद्र राम ने कहा ओर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को बजट पेश करने के बाद बधाई दी है उन्होंने कहा है यह बजट आम अवाम को एवं सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है इस बजट से आम अवाम को लाभ मिलेगा।

जन कल्याणकारी योजनाओं के बजट आकार में तीन गुना वृद्धि की गई है। देखा जाए तो पिछले साल की तुलना में करीब 10% का इजाफा किया गया है। इस दौरान सरकार ने राज्‍य के किसानों का भी ख्‍याल रखा। ऋण माफी को 50 हजार से बढ़ाकर दो लाख करने तथा एनपीए खाता धारक किसानों को भी इस योजना के तहत शामिल किए जाने का एलान किया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि इसमें सभी के हितों का ध्यान रखा गया है।

Leave a Comment

7k Network